मोगा में घर की दीवार तोड़ एसी का पाइप डाला, विरोध करने पर की मारपीट; तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मोगा में घर की दीवार को तोड़कर एसी का पाइप डालने का विरोध करने पर एक व्यक्ति से तीन लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके दो को गिरफ्तार कर लिया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 02:40 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 02:40 PM (IST)
मोगा में घर की दीवार तोड़ एसी का पाइप डाला, विरोध करने पर की मारपीट; तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मोगा में मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

संवाद सहयोगी, मोगा। मोगा में थाना सिटी पुलिस ने जीरा रोड सूरज नगर स्थित गली नंबर एक में घर की दीवार को तोड़कर एसी का पाइप डालने का विरोध करने पर एक व्यक्ति से मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके दो को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सिटी वन में तैनात सहायक थानेदार गुरदीप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता धर्मेंद्र सिंह पुला हरदेव सिंह निवासी गली नंबर दस सूरज नगर ने बयान दर्ज करवाया है कि 19 अक्टूबर को साढे़ सात बजे के करीब सुखजोत सिंह, गुरमेल सिंह निवासी गली नंबर एक सूरज नगर समेत एक अज्ञात व्यक्ति उसके घर में दाखिल होकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। उनके शोर मचाने के उपरांत उक्त लोग मौके से फरार हो गए।

मारपीट होने के बाद वह डरते हुए घर से बाहर नहीं निकला, लेकिन 26 अक्टूबर को ज्यादा तकलीफ होने के कारण उपचार के लिए सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल हुआ। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त लोगों ने उसके घर की मेन दीवार को तोड़कर एसी का पाइप डाला था उसके द्वारा उक्त लोगों का विरोध किया गया था, इसके बारे में संबंधित पार्षद को भी बताया गया था। उसी रंजिश के तहत उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर सुखजोत सिंह व गुरमेल सिंह को गिरफ्तार करते हुए एक अज्ञात समेत तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

12 बोतल अवैध शराब के साथ एक काबू

मोगा। थाना समालसर की पुलिस ने कस्बे में गश्त के दौरान 12 बोतल अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। थाना समालसर में तैनात सहायक थानेदार जगजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ 26 अक्टूबर को कस्बा में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने 12 बोतल शराब के साथ सुखदेव सिंह निवासी निरंकारी भवन समालसर को काबू किया।

chat bot
आपका साथी