आजादी दिवस के उपलक्ष्य में निकाली साइकिल रैली

श्री श्री नवयुग ऊर्जा ग्रुप ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शाहकोट से नवा किला रोड होते हुए मलसियां तक साइकिल रैली निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 07:32 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 07:32 AM (IST)
आजादी दिवस के उपलक्ष्य में निकाली साइकिल रैली
आजादी दिवस के उपलक्ष्य में निकाली साइकिल रैली

संवाद सूत्र, शाहकोट : श्री श्री नवयुग ऊर्जा ग्रुप ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शाहकोट से नवा किला रोड होते हुए मलसियां तक साइकिल रैली निकाली। इस रैली में देवराज वर्मा, बैंक मैनेजर सुखदेव धवन, गौरव मैसन और दीपक गोयल विशेष तौर पर शामिल हुए। इस दौरान साइकिलों पर तिरंगा लगाया गया था। बेरी•ा ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल में पहुंचकर सभी ने देशभक्ति के गीत गाए। प्रिसिपल वंदना धवन ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के दौरान भी हम सबको अपने राष्ट्रीय त्योहार नियमों के तहत मनाने चाहिए। इससे हमारा आपसी भाईचारा और आपसी प्यार भी मजबूत होता है। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग से एक तो ईधन की बचत होती है, दूसरा हमारा फिटनेस लेवल भी ठीक रहते हैं।

यहां मास्टर कुलदीप कुमार सचदेवा विक्की, पुरुषोत्तम, दीपक गोयल, गौरव मैसन, राजीव सोबती, मास्टर कुलदीप कुमार सचदेवा विक्की, जयचंद, सुखविदर सिंह बैंक वाले, प्रवेश कुमार लाडी, दीपक वडैहरा, संदीप पुरी, सुखजीत कौर आदि उपस्थित थे।

:::::::

नकोदर से शाहकोट तक साइकिल रैली निकाली

संवाद सूत्र, शाहकोट : द पेंडल वारियर्स क्लब नकोदर की ओर से रविवार सुबह साइकिल रैली निकाली गई। गौरव बडैहरा, मोहित बडैहरा, रमन राज, सनी गुप्ता, सहज कोहली, शुभम, अमनप्रीत, गौरव, अर्श, नीरज, विकास, हैरी, रोबिन, करण, निटा व हरिदर ने बताया कि हमें अपने कीमती समय में से कुछ समय अपनी सेहत के लिए भी निकालना चाहिए। इसी कारण संस्था के सदस्य हर रविवार को साइकिल रैली निकालते हैं। इस बार रैली नकोदर से शाहकोट तक निकाली गई। इसका मुख्य कारण अपनी सेहत के साथ-साथ लोगो को जागरूक करना भी है।

chat bot
आपका साथी