भाजपाइयों ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत निकली रैली

भाजपा मंडल करतारपुर द्वारा रविवार को प्रधान शैली महाजन की देखरेख में 75वें स्वतंत्रता दिवस को समर्पित हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Aug 2022 08:31 PM (IST) Updated:Sun, 14 Aug 2022 08:31 PM (IST)
भाजपाइयों ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत निकली रैली
भाजपाइयों ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत निकली रैली

संवाद सहयोगी, करतारपुर : भाजपा मंडल करतारपुर द्वारा रविवार को प्रधान शैली महाजन की देखरेख में 75वें स्वतंत्रता दिवस को समर्पित 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। भाजपा जिला जालंधर देहाती के प्रधान अमरजीत सिंह अमरी, विधानसभा प्रभारी सुरिदर महे, जिला सेक्रेटरी एडवोकेट कृष्ण कुमार शर्मा विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने बताया की पिछले चार दिन से करतारपुर मंडल द्वारा संध्याफेरी के तहत रोज हर घर तिरंगा अभियान का प्रचार किया जा रहा है। इस मोके पर 75 के करीब मोटरसाइकिलों पर युवा भी मौजूद रहे।

यह तिरंगा यात्रा करतारपुर में डा. भीमराव आंबेडकर चौक से शुरू हुई और बाजारों से होती हुई काहलवां, विधिपुर, नुस्सी, लिद्दडा, नवांपिड, भतीजा, जल्ला सिंह व चीमा आदि गावों से होती हुई वापस डा. भीमराव आंबेडकर चौक में पहुंचकर समाप्त हुई। इस अभियान के दौरान कई जगह यात्रा पर फूलों की वर्षा की गई। इस अवसर पर मधुसूदन बाहरी, पवन ठाकुर, अजीतपाल सिंह नंदरा, अमनदीप शर्मा, सोम लाल पाल, हीरक जोशी, तिलकराज पाल, अजित सिंह, सतीश मल्होत्रा, सनी मसीह, भीम कुमार, शम्मी कुमार सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी