भाजपा नेता मोहिंदर भगत बोले- कैप्टन सरकार वोटों के लिए पंजाब के उद्योग को बर्बाद करने पर तुली

भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहिंदर भगत ने कहा कि इंडस्ट्री किसी भी प्रदेश के विकास की रीढ़ की हड्डी होती है। अगर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद सिंह ने इसकी ओर ध्यान ना दिया तो पंजाब की इंडस्ट्री बर्बाद हो जाएगी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 08 Nov 2020 08:27 AM (IST) Updated:Sun, 08 Nov 2020 08:27 AM (IST)
भाजपा नेता मोहिंदर भगत बोले- कैप्टन सरकार वोटों के लिए पंजाब के उद्योग को बर्बाद करने पर तुली
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर राजनीतिक ड्रामा करने का आरोप लगाया है। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने कहा कि कैप्टन सरकार केवल वोट की राजनीति के लिए पंजाब के उद्योग को बर्बाद करने पर तुली है। पंजाब में कांग्रेस की सरकार बने करीब 4 साल हो गए हैं, तब से आज तक पंजाब की हालत नहीं सुधरी है। कांग्रेस सरकार ने इसे बर्बादी की ओर धकेल दिया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब के हित की जरा सी भी चिंता नहीं है। वह केवल वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक ड्रामा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पंजाब में रेलवे ट्रैक खुलवाने में नाकाम साबित हुए है। इस कारण पंजाब की इंडस्ट्री तबाह होने की कगार पर है। उद्योगपतियों को तैयार माल भेजने और बाहरी राज्यों से कच्चा माल मंगाने में बड़ी मुश्किल पेश आ रही है। कोयला भी नहीं आ पा रहा है। सूबा बिजली संकट की ओर बढ़ रहा है।  इसलिए उद्योगपति काफी परेशान हैं। इंडस्ट्री किसी भी प्रदेश के विकास की रीढ़ की हड्डी होती है। अगर मुख्यमंत्री ने इसकी ओर ध्यान ना दिया तो इंडस्ट्री बर्बाद हो जाएगी।

पंजाब में कोयले की कमी के चलते आने वाले दिनों में ब्लैकआउट भी हो सकता है। इंडस्ट्री बंद हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो लाखों मजदूरों के लिए अपना घर चलाना मुश्किल हो जाएगा। कैप्टन सरकार पंजाब के लाखों लोगों का भी ध्यान रखें जो इंडस्ट्री में काम कर अपना परिवार पालते हैं। मुख्यमंत्री जल्द से जल्द रेलवे ट्रैक खाली करवाएं। केंद्र सरकार रेलगाड़ियां चलाने के लिए तैयार है। पंजाब की इंडस्ट्री को बचाना मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए सर्वोपरि होना चाहिए। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी