भाजपा आफिस पार्टी उम्मीदवारों का सम्मान

भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई और सभी मोर्चो ने शहर की तीन सीटों के लिए घोषित उम्मीदवारों का पार्टी के चुनाव कार्यालय में सम्मान किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 07:26 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 07:26 PM (IST)
भाजपा आफिस पार्टी उम्मीदवारों का सम्मान
भाजपा आफिस पार्टी उम्मीदवारों का सम्मान

जागरण संवाददाता, जालंधर

भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई और सभी मोर्चो ने शहर की तीन सीटों के लिए घोषित उम्मीदवारों का पार्टी के चुनाव कार्यालय में सम्मान किया। जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा ने सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि जालंधर भाजपा की पूरी टीम शहर की चारों विधानसभा सीटें जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी। जालंधर सेंट्रल से मनोरंजन कालिया, नार्थ से कृष्ण देव भंडारी और वेस्ट से मोहिदर भगत को सम्मानित किया गया और विश्वास दिलाया गया कि पार्टी का हर कार्यकर्ता हर तरीके से उनकी मदद करेगा। मनोरंजन कालिया ने कहा कि अब पंजाब के लोगों ने भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। केडी भंडारी ने कहा कि कांग्रेस के भष्टाचार से मुक्ति जरूरी है। मोहिदर भगत ने कहा कि नशा मुक्त पंजाब बनाना है। इस मौके पर बलजिदर सिंह डकोहा, अमरजीत सिंह अमरी, नरिदर पाल सिंह ढिल्लों, विनोद शर्मा, राजीव ढींगरा, भगवंत प्रभाकर, बलजीत सिंह प्रिस, रमेश शर्मा, विवेक खन्ना, हितेश स्याल, हनी तलवार, रोक्सि उप्पल, ब्रजेश शर्मा, रवि महाजन, गौरव मेहता, राजीव वालिया, सकुल महाजन, जगजीत सिंह, भगत मनोहर लाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी