बीबी नानकी जी चैरिटेबल ट्रस्ट ने 215 परिवारों को बांटा राशन, शारीरिक दूरी का रखा ध्यान

समाज सेवक और कारोबारी हरीश अरोड़ा दिल्ली वालों के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे राशन वितरण समारोह से पहले समूचे विश्व को कोरोना वायरस से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की गई।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 10 May 2020 09:13 PM (IST) Updated:Sun, 10 May 2020 09:13 PM (IST)
बीबी नानकी जी चैरिटेबल ट्रस्ट ने 215 परिवारों को बांटा राशन, शारीरिक दूरी का रखा ध्यान
बीबी नानकी जी चैरिटेबल ट्रस्ट ने 215 परिवारों को बांटा राशन, शारीरिक दूरी का रखा ध्यान

जालंधर, जेएनएन। शहर की समाज सेवी संस्था बीबी नानकी जी चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से रविवार को ग्रेट वे मॉडल स्कूल मोहल्ला खोदिया में 215 परिवारों को राशन बांटा गया। संस्था की तरफ से आयोजित 296वें राशन वितरण समारोह में डॉ. सारिका आनंद और डॉ. रमन वासुदेवा ने जरूरतमंद लोगों की निःशुल्क जांच की और उन्हें दवाइ यां दी। समाज सेवक और कारोबारी हरीश अरोड़ा दिल्ली वालों के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे राशन वितरण समारोह से पहले समूचे विश्व को कोरोना वायरस से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की गई।

पार्षद शैरी चड्ढा ने राशन वितरण से पहले पूरे इलाके में सैनिटाइजर का स्प्रे करवाया। अशोक सोबती ने पुलिस की मदद से शारीरिक दूरी नियमों की पालना की। उन्होंने संस्था की ओर से कर्फ्यू के बीच मानवता की सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर राजकुमार शर्मा, अश्विनी अरोड़ा, बाबू लाल चित्रा, मधुराज, सुशील पराशर, नरेंद्र सिंह मदीरत्ता, चंद्र मल्होत्रा, हरबंस अरोड़ा, राजकुमार, कालू अरोड़ा, सुरिंदर भंडारी तथा हरीश चड्डा मौजूद थे।

वार्ड 77 में होगी रेहड़ी वालों की थर्मो स्कैनिंग

जालंधरः वार्ड नंबर 77 में प्रवेश करने वाले वेंडर की थर्मो स्कैनिंग करते हुए पार्षद पति वनीत धीर व अन्य। 

जालंधर। कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या देख वार्ड नंबर 77 के पार्षद पति वनीत धीर ने पहल की है कि वार्ड में प्रवेश करने वाले रेहड़ी वालों को थर्मो स्कैनिंग टेस्ट से गुजरना होगा। भाजपा नेता धीर ने बताया कि अगर वार्ड में प्रवेश करने वाले सब्जी विक्रेता को बुखार की पुष्टि होती है तो उसे क्षेत्र में सब्जी नहीं बेचने दी जाएगी। पार्षद पति ने कहा कि वह इस खतरनाक बीमारी के बारे में लोगों को लगातार जागरूक करते हुए लगातार वार्ड मेंसैनिटाइजर का स्प्रे करवा रहे हैं। इस मौके पर राजेश कुमार बंटू नवीन कुमार अमन कुमार जतन कुमार बल्लू राजपूत अमरिंदर सिंह भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी