भाजपा युवा मोर्चा ने कैप्टन का फूंका पुतला, पंजाब भर में प्रदर्शन की चेतावनी Jalandhar News

भाजयुमो नेताओं ने कहा अगर पंजाब सरकार ने 5 मरले तक के मकानों को मुफ्त पानी देने के निर्णय में कोई बदलाव किया तो वे पंजाब भर में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 28 Nov 2019 05:01 PM (IST) Updated:Thu, 28 Nov 2019 05:01 PM (IST)
भाजपा युवा मोर्चा ने कैप्टन का फूंका पुतला, पंजाब भर में प्रदर्शन की चेतावनी Jalandhar News
भाजपा युवा मोर्चा ने कैप्टन का फूंका पुतला, पंजाब भर में प्रदर्शन की चेतावनी Jalandhar News

जालंधर, जेएनएन। वीरवार को भजापा युवा मोर्चा ने पानी के बिल में बढ़ोत्तरी के विरोध में पंजाब सरकार पुतला फूंक प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश युवा मोर्चा अध्य्क्ष सन्नी शर्मा जिला अध्य्क्ष संजीव शर्मा मनी ने किया। मुनीष विज विशेष तौर पर पहुंचे।

इस मौके पर सन्नी शर्मा ने कहा कि कैप्टन सरकार आए दिन जनता पर अत्याचार करने से बाज नही आ रही। सरकार पानी के बिल में वृद्धि कर लोगों की कमर तोड़ने की तैयारी में है। शर्मा ने कहा अगर पंजाब सरकार ने 5 मरले तक के मकानों को मुफ्त पानी देने के निर्णय में कोई बदलाव किया तो भाजपा युवा मोर्चा पंजाब भर में  विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि ये सरकार पानी के बिल में हर साल 5 प्रतिशत के हिसाब से बढोतरी करने और वाटर मीटर चार्ज वसूलने की तैयारी में हैं जो कि आम जनता पर एक नया बोझ होगा। शर्मा ने सवाल किया कि क्या पंजाब सरकार की वित्तीय हालत इतनी खराब हो गई है कि उसने लोगों को नई सहूलियतें देने के बजाय अकाली-भाजपा सरकार के समय से मिल रहीं सहूलियतें भी बंद करनी शुरू कर दी हैं। आज जालंधर जैसी स्मार्ट सिटी की हालत खस्ता हो गई है। खराब सड़कों पर आम लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। टूटी सड़कों के कारण रोज कहीं न कहीं से दुर्घटना का समाचार आता है।

भजापा युवा मोर्चा जिला अध्य्क्ष संजीव शर्मा ने कहा की पंजाब सरकार की करनी और कथनी में अंतर है। कांग्रेस नेता जनता के टैक्स से विदेश यात्रा कर रहे लेकिन जनता को राहत देने के बजाए उनकी जेब पर डाका डाला जा रहा है। जिला महामंत्री दिनेश शर्मा एवं पंकज सारंगल ने कहा की अगर पंजाब सरकार ने अपना फैसला न बदला तो हर वार्ड में घर-घर जाकर पंजाब सरकार के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाएगा।

इस अवसर पर किशन लाल शर्मा, अमित भटिया स्पोर्ट्स सेल अध्य्क्ष, राजन शर्मा, तजिंदर वालिया, बाबू अरोड़ा, कार्तिक दुग्गल, वरुण नागपाल, राहुल चोपड़ा, उमेश बत्तरा, नीरज गुप्ता, वरुण दोबय, चंदन भनोट, दुष्यंत वर्मा, जय कल्याण, सूर्य मिश्रा, नसीब बुग्गा, संदीप सपल, वरुण कौशल, नरेश वालिया, राजीव परमार, पंकज कालिया, निष्पक्ष सरीन, नितिन बरोल, आयुष यादव, सचिन जीत, चेतन शर्मा, शकील खान, बोबिन शर्मा, गुरदेव देबी, विश्व महेंद्रू, गौरव राय, मनी कुमार, संतोष, गौरव, बृजेश, गौरव शारदा, अजमेर सिंह बादल, ललित बब्बू, मयंक व्यास, वरुण मल्होत्रा, करण, सौरव, जस्सा, रिंकू भगत, यजीत हुरिया, मनदीप, सनी भगत व अन्य मौजूद थे।

 
 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी