बारिश के लिए किया धार्मिक अनुष्ठान, बांटा दलिया

जागरण संवाददाता, जालंधर : बारिश को लेकर मौसम विभाग के एक के बाद एक गलत साबित हो रहे अनुमान व

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Aug 2017 10:20 PM (IST) Updated:Sun, 13 Aug 2017 10:20 PM (IST)
बारिश के लिए किया धार्मिक अनुष्ठान, बांटा दलिया
बारिश के लिए किया धार्मिक अनुष्ठान, बांटा दलिया

जागरण संवाददाता, जालंधर : बारिश को लेकर मौसम विभाग के एक के बाद एक गलत साबित हो रहे अनुमान व भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने एक बार फिर बारिश के लिए प्रार्थना का सहारा लिया है। इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को बारिश की संभावना है, लेकिन उसके बाद कुछ दिनों के लिए बारिश की संभावना कम हो जाएगी। वार्ड-15 के पार्षद मनजिंदर सिंह चट्ठा ने जेसी रिजॉ‌र्ट्स के निकट मंदिर में बारिश के लिए पूजा-अर्चना की। साथ ही इंद्रदेव को खुश करने के लिए दलिया का वितरण किया। उधर गर्मी लगातार लोगों को परेशान किए हुए है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ने से दिन ही नहीं रातें भी बेचैन कर देने वाली साबित हो रही हैं।

chat bot
आपका साथी