जालंधर के भोगपुर में ताया-भतीजे को गोलियां मार हथियारबंद युवक फरार, महिंद्रा एसयूवी में आए थे हमलावर

भाेगपुर में मंगनी टूटने से परेशान युवक ने खाैफनाक कदम उठाया। महिंद्रा एसयूवी गाड़ी सवार तीन हथियारबंद युवकों ने देसी पिस्तौल से तीन फायर किए जिसमें सुखदेव सिंह के दो व संदीप सिंह के कमर में एक गोली लगी। गोलियां मारने के बाद युवक फरार हो गए।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 11 Oct 2020 08:57 AM (IST) Updated:Sun, 11 Oct 2020 08:57 AM (IST)
जालंधर के भोगपुर में ताया-भतीजे को गोलियां मार हथियारबंद युवक फरार, महिंद्रा एसयूवी में आए थे हमलावर
हथियारबंद युवकों ने ताया-भतीजे को गोली मार बुरी तरह से जख्मी कर दिया। (फाइल फाेटाे)

भोगपुर, (जालंधर) जेएनएन। गांव भटनूरा लुबाना में महिंद्रा एसयूवी में आए हथियारबंद युवकों ने ताया-भतीजे को गोली मार दी। इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें काला बकरा स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भटनूरा लुबाना निवासी सुखदेव सिंह, उसका भतीजा संदीप सिंह टांडा राम सहाय थाना मुकेरियां निवासी रिश्तेदार मनप्रीत कौर के साथ गांव भटनूरा लुबाना आ रहे थे।

इस दौरान सगरांवाली लिंक रोड पर महिंद्रा एसयूवी गाड़ी सवार तीन हथियारबंद युवकों ने देसी पिस्तौल से तीन फायर किए। जिसमें सुखदेव सिंह के दो व संदीप सिंह के कमर में एक गोली लगी। गोलियां मारने के बाद युवक फरार हो गए।

घायल संदीप व सुखदेव सिंह को सिविल अस्पताल काला बकरा दाखिल करवाया गया है। भोगपुर थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने कहा कि सिविल अस्पताल काला बकरा में दाखिल संदीप सिंह व लड़की के बयानों पर कार्रवाई की जा रही है।

मंगनी टूटने से युवक ने उठाया कदम

पुलिस को दिए बयान में मनप्रीत कौर ने बताया कि दो माह पहले उसकी मंगनी टांडा राम सहाय निवासी युवक हरप्रीत सिंह से टूट गई थी। मामले का फैसला थाना मुकेरियां में हुआ था। उसी बात का बदला लेने के लिए उसे व उसके परिजनों को मारने के लिए मामा के घर भटनूरा लुबाना पहुंचने पर हरप्रीत सिंह, उसका भाई अमनदीप सिंह व उसके साथियों ने घटना को अंजाम दिया। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी