जालंधर में बदमाश बेखौफ, राजीनामा नहीं करने पर फैक्ट्री कर्मी पर बीच सड़क घेर किया जानलेवा हमला

संदीप ने बताया कि उसका आरोपित योगराज जोगा के साथ कोर्ट में केस चल रहा है। वह काफी समय से उस पर राजीनाम करने और कोर्ट में गवाही न देने का दबाव डाल रहा है। उसके नहीं मानने पर जान से मारने की कोशिश की गई।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 02:16 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 02:16 PM (IST)
जालंधर में बदमाश बेखौफ, राजीनामा नहीं करने पर फैक्ट्री कर्मी पर बीच सड़क घेर किया जानलेवा हमला
करतारपुर के गांव धीरपुर के संदीप सिंह को राजीनामा नहीं करने पर आरोपितों बुरी तरह पीटा।

जालंधर, जेएनएन। कोर्ट में चल रहे मुकदमे का राजीनामा न करने पर करतारपुर में एक फैक्ट्री कर्मचारी को दिनदहाड़े बीच सड़क घेरकर बेरहमी से पीटा गया। दातर व कृपाण जैसे हथियारों से लैस बदमाशों ने पहले उसकी स्कूटी के आगे-पीछे कार लगाकर उसे घेरा और फिर मारपीट की। बाद में, राहगीरों को आते देख हमलावर वहां से भाग निकले। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ थाना करतारपुर में इरादा-ए-कत्ल व एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

करतारपुर के गांव धीरपुर के संदीप सिंह ने बताया कि वह हमीरा फैक्ट्री में काम करता है। वह रोजाना सुबह सात बजे काम पर जाता है और दोपहर बाद करीब सवा चार बजे घर लौटता है। बीते दिन भी वह छुट्टी कर घर लौट रहा था। करीब साढ़े चार बजे जब वह धीरपुर के लिए पुली वाला मोड़ काटकर मुड़ा तो गांव की तरफ से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आई और उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। उसमें से गांव धीरपुर का सिमरनजीत सिंह अपने चार साथियों के साथ उतरा। उनके हाथ में दातर व कृपाण थीं।

इतनी देर में उसके पीछे से एक और कार आ गई और उन्होंने उसे सड़क पर सीधा खड़ा कर दिया। उसमें से गांव का ही सुखवंत सिंह सुक्खा, योगराज जोगा, कपूरथला का गोपी उतरे और उस पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। काफी देर तक हमलावर उसे हथियारों व लात-घूसों से पीटते रहे। इसके बाद वो धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।

आरोपित कोर्ट में गवाही न देने का डाल रहे थे दबाव

संदीप ने बताया कि उसका आरोपित योगराज जोगा के साथ कोर्ट में केस चल रहा है। वह काफी समय से उस पर राजीनाम करने और कोर्ट में गवाही न देने का दबाव डाल रहा है। उसके नहीं मानने पर जान से मारने की कोशिश की गई।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी