Punjab News: आप नेताओं पर मानहानि के केस में अकाली नेता मजीठिया अदालत में पेश, नहीं पहुंचेंगे संजय सिंह

वर्ष 2017 में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने शिरोमणि अकाली दल के नेता व पंजाब सरकार के मंत्री रहे बिक्रम सिंह मजीठिया पर नशा बिकवाने के आरोप लगाए थे। इसके बाद विक्रम मजीठिया ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था।

By naveen rajputEdited By: Publish:Tue, 27 Sep 2022 12:09 PM (IST) Updated:Tue, 27 Sep 2022 12:09 PM (IST)
Punjab News: आप नेताओं पर मानहानि के केस में अकाली नेता मजीठिया अदालत में पेश, नहीं पहुंचेंगे संजय सिंह
विक्रम सिंह मजीठिया ने आप नेताओं पर मानहानि का केस किया हुआ है। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब के पूर्व राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया मानहानि मुकदमे में मंगलवार की दोपहर अदालत में पेश हुए। हालांकि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह इस बार अदालत नहीं पहुंच पाएंगे। दोनों पक्षों के वकील अदालत के भीतर बहस कर रहे हैं। 

ज्ञात रहे विधानसभा चुनाव 2017 में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने शिरोमणि अकाली दल के नेता व पंजाब सरकार के मंत्री रहे बिक्रम सिंह मजीठिया पर नशा बिकवाने के आरोप लगाए थे। इसके बाद बिक्रम सिंह मजीठिया ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, आप नेता संजय सिंह, आशीष खेतान के खिलाफ मानहानि करने के आरोप में दायर किया था। संजय सिंह इसे लेकर पहले अदालत में प्रस्तुत हो चुके हैं। 

दिल्ली के सीएम केजरीवाल मांग चुके हैं माफी

इस मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल माफी मांग चुके हैं। संजय सिंह लगातार इसकी सुनवाई में अदालत में प्रस्तुत होते रहे हैं। हालांकि इस बार वह नहीं पहुंच रहे हैं। 

पंजाब की सियासत में गर्म रहा नशा तस्करी का मुद्दा

पंजाब की राजनीति में नशा तस्करी और बिक्री का मुद्दा पिछले दो विधानसभा चुनाव से सरगर्म है। इसे लेकर नेताओं का एक-दूसरे पर आरोप लगाने का दौर भी चलता है। इसी को लेकर वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान विक्रम मजीठिया को ड्रग्स केस में पटियाला जेल भेज दिया गया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट में उनके खिलाफ आरोप टिक नहीं सके। कोर्ट से उन्हें जमानत दे दी गई। विक्रम मजीठिया भी दावा कर चुके हैं कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है।

वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव हारे मजीठिया

बता दें कि वर्ष 2022 के चुनाव में विक्रम मजीठिया ने तब के प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को अमृतसर पूर्वी से चुनौती दी थी। अपने पारंपरिक चुनाव क्षेत्र मजीठा से उन्होंने अपनी पत्नी गुनीव कौर को मैदान में उतारा था। गुनीव कौर तो जीत गईं लेकिन विक्रम मजीठिया और सिद्धू को पीछे छोड़ते हुए अमृतसर पर्वी क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की डा. जीवन जोत कौर विजेता रहीं।  

chat bot
आपका साथी