यूपी के मंत्री बोले- पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन बरकरार रहेगा

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में शहरी विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि पंजाब में अकाली दल से भाजपा का गठबंधन बरकरार रहेगा।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 09 Jun 2017 12:05 PM (IST) Updated:Fri, 09 Jun 2017 12:05 PM (IST)
यूपी के मंत्री बोले- पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन बरकरार रहेगा
यूपी के मंत्री बोले- पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन बरकरार रहेगा

जेएनएन, जालंधर। भाजपा नेता व उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में शहरी विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि भाजपा के खिलाफ महागठबंधन हवा में बना बुलबुला साबित होगा, उसका कोई असर नहीं होगा। खन्ना सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। पठानकोट जाते समय वह कुछ समय यहां रुके थे। इस मौके पर भाजपा के पूर्व स्थानीय निकाय मंत्री मनोरंजन कालिया भी उनके साथ थे।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली दल भाजपा का गठबंधन बरकरार रहेगा। ऐसी कोशिश होगी कि इस बार हार के जो कारण रहे, वे कारण दोबारा न बनें। हार का कारण क्या था, इस पर वह बात को घुमा गए। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन के बाद भले ही उस समय भाजपा को नुकसान हुआ, लेकिन अब परिस्थितियां पहले जैसी नहीं हैं। वहां की जनता अब अपने फैसले को लेकर पछता रही है।

वर्ष 2020 तक किसानों की आमदनी दोगुनी होने के प्रधानमंत्री के दावे पर खन्ना ने कहा कि इसके लिए किसानों के हर खेत तक पानी पहुंचाने  के लिए अलग फीडर बनाने की योजना व कि सान बीमा योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आने वाले समय में इसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे। केंद्र की योजनाएं किसान तक वास्तविक लाभ पहुंचाने वाली योजनाएं हैं, जिसके परिणाम बहुत जल्द नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि यूपी में वहां की सरकार ने किसानों का कर्जा माफ किया है, 86 लाख किसानों को इसका लाभ मिला है।

यह भी पढ़ें: कैप्टन के 80 दिनों के कार्यकाल में 70 किसानों ने की आत्महत्या : भाजपा

chat bot
आपका साथी