संबंधों को लेकर रात को हुआ झगड़ा, सुबह पत्नी ने काट दिया शराबी पति का Private part

32 वर्षीय महिला ने अपने 27 वर्षीय पति का प्राइवेट पार्ट चाकू से काट डाला। इससे पूर्व दोनों के बीच अवैध संबंधों को लेकर झगड़ा हुआ था।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 24 Jun 2019 08:39 AM (IST) Updated:Tue, 25 Jun 2019 05:09 PM (IST)
संबंधों को लेकर रात को हुआ झगड़ा, सुबह पत्नी ने काट दिया शराबी पति का Private part
संबंधों को लेकर रात को हुआ झगड़ा, सुबह पत्नी ने काट दिया शराबी पति का Private part

जेएनएन, जालंधर। करतारपुर से दस किलोमीटर दूरी पर स्थित गांव चीमा में 32 वर्षीय महिला ने अपने 27 वर्षीय पति का प्राइवेट पार्ट चाकू से काट डाला। घटना रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। उस समय पति नशे की हालत में था। वह किसी तरह गांव से हाईवे पर पहुंचा और वहां गिर गया। लोगों से मदद मांग रहा था, लेकिन लोग उसे शराबी समझ कर अनदेखा कर रहे थे। इस दौरान एक युवक उसके पास पहुंचा तो उसने उसे सारी घटना बताई। इस पर युवक ने एंबुलेंस बुला उसे सिविल अस्पताल करतारपुर पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे जालंधर रेफर कर दिया।

सिविल अस्पताल में दाखिल पीड़ित ने बताया कि वह और उसकी पत्नी मूलरूप से गांव सुंदर गमराई पोस्ट-मदनपुर, थाना तरसोनी, जिला सीतामढ़ी बिहार के पटना साहिब के रहने वाले हैं। उसकी चार साल पहले शादी हुई थी। पत्नी की यह दूसरी शादी है। पति-पत्नी दोनों गांव चीमा के एक किसान के खेत में काम करते हैं और उसके दिए कमरे में ही रहते हैं।

उसने आरोप लगाया कि उसके साथ बिहार का ही राजू नाम का युवक भी काम करता है। राजू के पत्नी के साथ संबंध हैं। रविवार सुबह इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ। वह नशे में था, जिसका फायदा उठा पत्नी ने सब्जी काटने वाले चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला।

पीड़ित के अनुसार पत्नी ने उसे कहा था कि उसे राजू ने ऐसा करने के लिए कहा था। उसका खेत मालिक भी उसकी पत्नी के साथ मिला हुआ है। उधर, थाना करतारपुर के एसएचओ दविंदर सिंह ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। उसके मेडिकल फिट होने के बाद बयान दर्ज होंगे।

अब नहीं बना पाएगा शारीरिक संबंध

मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित का प्राइवेट पार्ट 85 फीसद कट चुका है। इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन कर छह टांके लगा पीडि़त के प्राइवेट पार्ट को जोड़ दिया गया है। वह खतरे से बाहर है, लेकिन अब कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बना पाएगा।

सवा साल पहले भी हुई थी ऐसी घटना

19 फरवरी 2018 को भी जालंधर के रामामंडी हलके के जोगिंदर नगर निवासी व्यक्ति का भी उसकी पत्नी ने प्राइवेट पार्ट काटकर टायलेट में फ्लश कर दिया था। पूछताछ में पत्नी ने जुर्म कबूलते हुए कहा था कि उसके पति का दूसरी महिला से संबंध था। इस कारण उसने यह कदम उठाया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी