खेतों में बने ट्यूबवेल के कमरे से मिला महिला का शव मिला, पति गांव से गायब

थाना पतारा के क्षेत्र में आते गांव कपूर में सतनाम सिंह के खेतों में बने ट्यूबवैल के कमरे में महिला का संदिग्ध हालात में शव मिला है।

By Edited By: Publish:Sat, 11 May 2019 09:16 PM (IST) Updated:Sat, 11 May 2019 09:16 PM (IST)
खेतों में बने ट्यूबवेल के कमरे से मिला महिला का शव मिला, पति गांव से गायब
खेतों में बने ट्यूबवेल के कमरे से मिला महिला का शव मिला, पति गांव से गायब

जेएनएन, जालंधर/ जंडूसिंघा। थाना पतारा के क्षेत्र में आते गांव कपूर में सतनाम सिंह के खेतों में बने ट्यूबवैल के कमरे में महिला का संदिग्ध हालात में शव मिला है। महिला के दोनों पैर आग में झुलसे हुए और चेहरे पर जख्म थे। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे किसी ने उसकी हत्या की हो। वहीं, शव मिलने के बाद से उसका पति गांव से गायब हो गया है। महिला की पहचान बिहार के जिला कटिहार के रमेली निवासी सोतल्या देवी उर्फ नीलम पत्नी राम लाल के रूप में हुई है। वह अपने पति राम लाल और बेटे रोपेश के साथ पिछले कई सालों से गांव चूहड़वाली में रह रही थी।

करीब दस दिन पहले ही गांव कूपर में सतनाम सिंह के खेतों में काम करने के लिए उसके ट्यूबवैल के कमरे में रहने आए थे। शनिवार सुबह को मोटर के पास खेत पर काम करने वालों लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे डीएसपी गुरदेव सिंह, थाना पतारा एसएचओ अर्शप्रीत कौर ने घटनास्थल का मुआयना किया। डीएसपी गुरदेव सिंह के अनुसारमहिला के दोनों पैर टकखनों तक जले हुए थे। चेहरे पर भी चोट के निशान थे और आग के सेक के निशान थे।

उन्होंने कहा कि मृतका के 20 वर्षीय बेटे रोपेश के मुताबिक शनिवार सुबह वह रोज की तरह जंडूसिंघा काम पर चला गया था। उसकी मां और पिता भी रोज की तरह खेतों में काम करने गई थी। शाम को वह मोटर लौटा तो किसी ने उसे बताया कि उसकी मां खेतों पर जली पड़ी है। वह तुरंत मां को लेने गया और मोटर के कमरे ले आया। उसने सोचा था कि सुबह तक मां ठीक हो जाएगी, लेकिन इस का उलट ही हो गया।

डीएसपी ने बताया घटना के बाद से मृतक महिला का पति गांव से गायब है, उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी