रूपनगर में स्लैब टूटने से 50 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, फायर बिग्रेड कर्मियों ने बचाया

रूपनगर के कलगीधर कन्या पाठशाला स्कूल में चौकीदार को दिए गए कमरे में कुएं के ऊपर रखी स्लैब टूटने से एक महिला जा गिरी। महिला को अंदरुनी चोटें बताई जा रही है। महिला को सिविल अस्पताल रूपनगर में चेकअप के लिए ले जाया गया।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 11 Nov 2020 11:54 AM (IST) Updated:Wed, 11 Nov 2020 11:54 AM (IST)
रूपनगर में स्लैब टूटने से 50 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, फायर बिग्रेड कर्मियों ने बचाया
अस्पताल में उपचाराधीन बोर से निकाल गई महिला।

रूपनगर, जेएनएन। रूपनगर के कलगीधर कन्या पाठशाला स्कूल में चौकीदार को दिए गए कमरे में कुएं के ऊपर रखी स्लैब टूटने से एक महिला कुएं में जा गिरी। सूचना के 25 मिनट भीतर ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत करके महिला को बाहर निकाल लिया। महिला को अंदरुनी चोटें बताई जा रही है। महिला को सिविल अस्पताल रूपनगर में चेकअप के लिए ले जाया गया। ये हादसा बुधवार सुबह दस बजे के आसपास हुआ। चौकीदार के बेटे दिनेश चौधरी की पत्नी सोनी कमरे में पुराने कुएं के ऊपर रखी स्लैब टूटने के बाद कुएं में जा गिरी। सोनी ने जब बोर में गिरने के बाद शोर मचाया तो बाहर बैठे उसके पति को हादसे का पता चला।

फायर स्टेशन के ड्राइवर मकबूल खान ने बताया कि दिनेश चौधरी वाटर वर्कर्स में काम करता है इसलिए दिनेश ने तुरंत वाटर वर्कर्स के इंचार्ज भूरा को हादसे की सूचना दी। दस बजकर पांच मिनट पर भूरा ने खुद जाकर फायर ब्रिगेड स्टेशन में हादसे की जानकारी दी और पांच मिनट बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी और डीप मौके पर पहुंच गई।

फायर ब्रिगेड के स्टाफ ड्रावर मकबूल खान, सुखविंदर सिंह फायरमैन, अवनिंदर सिंह, गुरमीत शर्मा, मनकीरत सिंह और जसमिंदर सिंह ने बोर के भीतर रस्सा फेंका और महिला को उसे अपनी टांग में बांध लेने के लिए कहा। इसके बाद धीरे-धीरे महिला को बाहर निकाल लिया गया। जब महिला को बाहर निकाला गया। बेहद खतरनाक हादसे में महिला की जान बच गई।

chat bot
आपका साथी