आइ हरियाली एप से बूम, पहले माह में 71 हजार पौधे ऑर्डर

पंजाब सरकार की ओर से लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए शुरू की गई आई हरियाली एप को स्पो‌र्ट्स सिटी में पहले ही महीने में जबर्दस्त बूम मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Jul 2018 01:02 PM (IST) Updated:Mon, 09 Jul 2018 01:02 PM (IST)
आइ हरियाली एप से बूम, पहले माह में 71 हजार पौधे ऑर्डर
आइ हरियाली एप से बूम, पहले माह में 71 हजार पौधे ऑर्डर

जागरण संवाददाता, जालंधर : पंजाब सरकार की ओर से लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए शुरू की गई आई हरियाली एप को स्पो‌र्ट्स सिटी में पहले ही महीने में जबर्दस्त बूम मिला है। पहले माह में एप के माध्यम से लोगों ने 71128 पौधे लिए हैं। सबसे ज्यादा नीम के पौधे की डिमांड रही, 16837 लोगों ने नीम के पौधे लिए हैं।

पंजाब तंदुरुस्त मिशन के तहत पंजाब सरकार ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित करने के लिए पिछले माह आई हरियाली एप लॉच की थी। इसके तहत कोई भी व्यक्ति अपने निकटवर्ती क्षेत्र की सरकारी नर्सरी से पौधे ऑर्डर कर पौधे हासिल कर सकता है। एप के माध्यम से 71128 लोगों ने वन विभाग की अपने क्षेत्र की निकटवर्ती नर्सरियों पर ऑर्डर कर विभिन्न प्रकार के पौधे हासिल किए। सरकारी नर्सरियों में 35 प्रजातियों के पौधे उपलब्ध हैं। नीम के अलावा सागवान (टीक) के 6925 पौधे, शीशम के 2178, बर्मा नीम (ड्रेक (2554), आकाश नीम के 5800, सुखचैन के 2071, 14500 पौधे अन्य विभिन्न प्रजातियों के ऑर्डर किए गए। जामुन के 8700, अर्जुन के 994 पौधे ऑर्डर किए गए। मंडल वन अधिकारी विक्रम कुन्द्रा के अनुसार ऑर्डर किए सभी पौधे लोग अपने निकटवर्ती क्षेत्र की नर्सरी से हासिल कर चुके हैं।

डिप्टी कमिश्नर व¨रदर कुमार शर्मा ने बताया कि आइ हरियाली एप घर-घर हरियाली मिशन के उद्देश्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। एप पूरी तरह यूजर फ्रेंडली है। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छा के अनुसार पौधे की डिमांड कर सकते हैं, किस स्थान पर पौधे चाहिए, उस स्थान को एप में भरना होता है। ऑर्डर करने के बाद संबंधित नर्सरी से पौधे लेने होते हैं। एक दिन में एक व्यक्ति अधिकतम 15 पौधे ले सकता है। एप शहर की दिशा व दशा बदलने में गेम चेंजर साबित हो रहा है। इससे शहर को क्लीन, ग्रीन व प्रदूषण मुक्त जिला बनाने में काफी मदद मिलेगी।

मंडल वन अधिकारी विक्रम ¨सह कुंद्रा ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जिले में विभाग की सात नर्सरियों से ऑर्डर किए पौधे हासिल कर सकता है। इनमें विभाग की नर्सरी मकसूदां, भोगपुर, टूटकलां निकट नकोदर, मल्सियां के निकट कंगना, शाहकोट व फिल्लौर में दो नर्सरियां हैं। जिले में हरियाली को बढ़ाने में एप लॉच होने के बाद बूम आया है।

कैसे करें डाउनलोड

गुगल प्ले में जाकर आई हरियाली नाम भरकर एप डाउनलोड किया जा सकता है। पौधे ऑर्डर करने के लिए एप में अपना मोबाइल नंबर, नाम व जगह भरनी होती है। एप के माध्यम से सरकारी नर्सरियों से टिम्बर, ऑरनामेंटल (सजावटी पौधे), मेडीसनल, फ्रूट्स व आरनामेंटल श‌र्ब्स (साजवटी झाड़ी) के पौधे ऑर्डर कर सकता है। ऑर्डर किए जाने के बाद रजिस्टर किए मोबाइल फोन मैसेज भेजा जाएगा कि वे किस दिन व किस समय पौधे प्राप्त कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी