CAA के समर्थन में विद्या भारती के 124 स्कूलों के 40 हजार विद्यार्थी जगा रहे अलख

राष्ट्रीयता की भावना से ओत-प्रोत ये विद्यार्थी पंजाब में सीएए के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाकर खुद भी जागरूक हो रहे हैं और बड़ों को भी जागरूक कर रहे हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 02:19 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 04:49 PM (IST)
CAA के समर्थन में विद्या भारती के 124 स्कूलों के 40 हजार विद्यार्थी जगा रहे अलख
CAA के समर्थन में विद्या भारती के 124 स्कूलों के 40 हजार विद्यार्थी जगा रहे अलख

जालंधर, [मनोज त्रिपाठी]। पंजाब की सरकार विरोध में। राज्य में सहयोगी दल भी समर्थन से दूर। इसके बाद भी पंजाब के हजारों विद्यार्थी नागरिकता संशाेधन कानून (सीएए) के समर्थन में खुलकर झंडा बुलंद कर बड़ों के सामने एक मिसाल पेश कर रहे हैं।

राष्ट्रीयता की भावना से ओत-प्रोत ये विद्यार्थी पंजाब में सीएए के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाकर खुद भी जागरूक हो रहे हैं और बड़ों को भी जागरूक कर रहे हैं। अभियान की शुरूआत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के विद्या भारती विंग द्वारा संचालित 124 स्कूलों के विद्यार्थियों ने की है। इन स्कूलों के 40 हजार से ज्यादा विद्यार्थी इस अभियान से जुड़ चुके हैं।

अभियान को जनवरी में पूरा करना है। इसके बाद दूसरे चरण में निजी स्कूलों में अभियान चलाया जाएगा। फिलहाल पहले चरण में 100 से ज्यादा निजी स्कूल भी अभियान से जुड़ चुके हैं।

विद्या भारती में 50 हजार विद्यार्थी कर रहे शिक्षा ग्रहण

विद्या भारती की तरफ पंजाब में 124 स्कूलों को संचालित किया जा रहा है। इन स्कूलों में 50 हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सभी स्कूलों में आठवीं से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। सुबह की प्रार्थना में रोजाना बच्चों को जागरूक करने के साथ-साथ पीटीएम में अभिभावकों को भी सीएए को लेकर जागरूक किया जा रहा है। जिन अभिभावकों के इससे जुड़े कोई सवाल हैं तो उसके जवाब भी दिए जा रहे हैं।

दूसरे स्कूलों में भी चल रहा जागरूकता अभियान: विजय नड्डा 

विद्या भारती के प्रमुख विजय नड्डा कहते हैं कि संस्थान द्वारा संचालित स्कूलों में ही नहीं बल्कि अन्य स्कूलों में भी सीएए को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कोशिश यही है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों व भावी पीढ़ी को जागरूक किया जा सके। हमारी संस्था देश निर्माण में युवाओं व बड़ों की सार्थक भागीदारी तय करने में जुटी है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी