नगर कौसिल के पूर्व प्रधान सहित चार पार्षद कांग्रेस में शामिल

जिला कांग्रेस भवन में शुक्रवार को भोगपुर से तीन बार नगर कौसिल के प्रधान रहे अकाली दल के राज कुमार राजा ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली।

By Edited By: Publish:Fri, 19 Jan 2018 09:46 PM (IST) Updated:Sat, 20 Jan 2018 12:08 PM (IST)
नगर कौसिल के पूर्व प्रधान सहित चार पार्षद कांग्रेस में शामिल
नगर कौसिल के पूर्व प्रधान सहित चार पार्षद कांग्रेस में शामिल

जागरण संवाददाता, जालंधर : जिला कांग्रेस भवन में शुक्रवार को भोगपुर से तीन बार नगर कौसिल के प्रधान रहे अकाली दल के राज कुमार राजा ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली। उनके अलावा अकाली, बीएसपी व आजाद तीन अन्य पार्षद भी कांग्रेस में शामिल हुए।

जिला कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी देहाती के प्रधान कैप्टन हर¨मदर ¨सह के नेतृत्व में आयोजित समारोह में भोगपुर से अकाली दल से तीन बार नगर कौंसिल के चुनाव जीत चुके पूर्व प्रधान राजकुमार राजा, उनकी पत्नी जीत रानी, सुखदेव अटवाल एमसी, निरंजन कौर एमसी, मुनीश अरोड़ा एमसी को कांग्रेस के सांसद संतोख ¨सह चौधरी, पूर्व मंत्री मो¨हदर ¨सह केपी की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन करवाई गई। पूर्व प्रधान राजकुमार राजा ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर कहा कि कैप्टन सरकार द्वारा जनता के हित में लिए जा रहे कर्ज माफी, गार्डियंस ऑफ गवर्नेस सहित अन्य फैसलो को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। कैप्टन हर¨मदर सिहं ने पार्टी ज्वाइन करने वाले चारो एमसी को बधाई दे पार्टी के विकास में अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होने कहा कि दस महीने के कार्यकाल में ही कैप्टन अम¨रदर सिंह ने वह कर दिखाया है, जोकि पूर्व की सरकारें दस-दस सालों में नही कर पाई है। सांसद संतोख ¨सह चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियो के चलते ही दोआबा के लोगो को जल्द ही आदमपुर एयरपोर्ट मिल रहा है। जल्द ही इसे शुरू करवा अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। मो¨हदर सिंह केपी ने कहा कि भोगपुर नगर कौसिल के अंदर सीवर के काम के लिए 43 करोड़ रुपये सरकार से पास करवा लिए गए है। इसमें से अधिकतर पैसा मिल गया है और सीवरेज का विकास कार्य तेजी से करवाया जा रहा है।

विधायक कंवलजीत सिंह लाली ने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जोकि अपने घोषणा पत्र में लोगो से किए वायदो को पूरा करने को हमेशा प्राथमिकता देती है। इस मौके पर ब्लाक प्रधान पर¨मदर सिंह मल्ली, शहरी प्रधान भोगपुर मोहन भंडारी, जसबीर सिंह सैनी, जतिंदर हैप्पी, बलजिंदर सिंह लाडी, सन्नी अरोड़ा, तिलक राज, हरप्रीत सिहं संधू, सतिंदर पाल ¨सह, ¨प्रस शर्मा, रोबिन अरोड़ा, पंकज, मेजर सिंह, कुलवंत ¨सह, ऑफिस सेक्रेटरी हरपाल सिंह संधू, वरुण चड्ढा सहित सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता समारोह में शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी