पंजाब में रिहा हुए 30 कैदी, 3 की रिहाई रुकी

जेएनएन, जालंधर: मामूली अपराधों के तहत पंजाब की जेलों में बंद 30 कैदियों को शुक्रवार को

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Oct 2018 09:58 PM (IST) Updated:Fri, 05 Oct 2018 09:58 PM (IST)
पंजाब में रिहा हुए 30 कैदी, 3 की रिहाई रुकी
पंजाब में रिहा हुए 30 कैदी, 3 की रिहाई रुकी

जेएनएन, जालंधर: मामूली अपराधों के तहत पंजाब की जेलों में बंद 30 कैदियों को शुक्रवार को रिहा कर दिया गया। तीन की रिहाई कागजी कार्यवाही पूरी न होने व जुर्माना न भरने के कारण रुक गई। सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर इन कैदियों को रिहा करने का फैसला किया था।

फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल के भी दो कैदियों गुरनाम ¨सह व निशान ¨सह को रिहा किया जाना था, लेकिन दोनों ही कैदियों की ओर से जुर्माने की रकम न भरे जाने के चलते उनकी रिहाई बीच अधर में लटक गई। दोनों कैदियों पर अदालत ने क्रमश: 5 हजार और 2 हजार जुर्माना किया हुआ है। फिरोजपुर से गुरमुख ¨सह की रिहाई हुई। दूसरे कैदी के दस्तावेज पूरे नहीं थे। श्री मुक्तसर साहिब की जेल से मुख्तयार ¨सह, मानसा जिला जेल से हरचरन सिंह व बठिंडा में जेल से गांव भुच्चो कलां के बलदेव ¨सह सहित तीन कैदियों को रिहा किया गया। फरीदकोट जेल से रिहा होने वाले कैदियों में फरीदकोट जेल में बंद मोगा के गांव बुर्ज हमीरा निवासी गुरनाम ¨सह और अमृतसर निवासी निशान ¨सह राजू भी शामिल थे। फरीदकोट जेल अधीक्षक जसपाल ¨सह ने कहा कि दोनों कैदियों को जुर्माना भरते ही रिहा कर दिया जाएगा।

गांधी जी को दी श्रद्धांजलि

अमृतसर केंद्रीय जेल से रिहा हुए सेवानिवृत्त फौजी शुबेग ¨सह ने बताया कि वह जेल में गांधी जी को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं। जेल सुप¨रटेंडेंट अर्षदीप ¨सह ने गांधी की का चित्र, फूलमालाएं और गांधी जी पर लिखी किताब मंगवाई। सजा पूरी होने से पहले रिहा हुए बुजुर्ग ने जेल परिसर में ही गांधी जी के चित्र को फूल माला चढ़ाई और प्रण लिया कि वह गांधी जी के दिखाए रास्ते पर चलेंगे और दूसरों को प्रेरित करेंगे।

chat bot
आपका साथी