बहन की शादी में लिया कर्ज उतारने के लिए करने लगा तस्करी

लांबड़ा पुलिस ने नशा और शराब तस्करी के अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Apr 2018 09:12 PM (IST) Updated:Fri, 20 Apr 2018 09:12 PM (IST)
बहन की शादी में लिया कर्ज उतारने के लिए करने लगा तस्करी
बहन की शादी में लिया कर्ज उतारने के लिए करने लगा तस्करी

जागरण संवाददाता, जालंधर : लांबड़ा पुलिस ने नशा और शराब तस्करी के अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने कुल 20 ग्राम नशीला पाउडर भी बरामद किया है। आरोपियों में एक ने बताया कि वह बहन की शादी में लिया कर्ज उतारने के लिए तस्करी करने लगा।

लांबड़ा थाने के एसएचओ पुष्पबाली ने बताया कि रामपुर लल्लियां चौक से प्रतापपुर की ओर एक एक्टिवा (पीबी 08 बीडब्ल्यू 4727) पर सदर के जमशेर में वाल्मीकि मंदर के पास रहने वाले कमलजीत ¨सह (35) पुलिस को देखकर मुड़ने लगा। शक होने पर उसे रोका गया। तलाशी में उससे 20 ग्राम नशीला पाउडर मिला। वहीं उसके साथ पीछे बैठा उसका साथी भोडे सपराय निवासी मंगतराम उर्फ मंगा भाग निकला। पूछताछ में कमल ने बताया कि वह 7वीं पास ड्राइवर है। वह मंगतराम से 3200 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से पाउडर लेता और उसे 4500 के हिसाब से बेचता था। मंगत की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक 31 जुलाई 2017 को कल्याणपुर निवासी विजय कुमार और ¨रकल पर शराब तस्करी का केस दर्ज हुआ था। केस में मौके से दोनों भाग निकले थे। बाद में पुलिस ने विजय कुमार को 20 ग्राम नशीले पाउडर के साथ पकड़ा था। जबकि ¨रकल फरार था। ¨रकल को शुक्रवार को कल्याणपुर गांव के सरपंच ने थाने में पेश करा दिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ¨रकल ने बताया कि वह 12वीं पास और मजदूरी करता है। बताया कि उसने विजय से बहन की शादी के लिए 10 हजार रुपये उधार लिए थे। विजय जब रुपये मांगता तो उसे देने के लिए नहीं होते थे। इस पर वह विजय के लिए शराब तस्करी करने लगा। उसका ऑटो चलाने लगा और हर चक्कर के एक हजार रुपये अपनी उधारी से कटाता था। शराब तस्कर का सप्लायर संजीव कुमार संजू गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक कुछ माह पहले बस्ती बावा खेल में कच्चा कोट में लाडी प्रधान के किरायेदार प्रद्युमन को गिरफ्तार किया गया था। उससे 6 पेटी शराब मिली थी। उसने ऑटो पर जाली नंबर पीबी 08 डी 0619 लगा रखा था। पकड़े जाने पर उसने पूछताछ में बताया था कि वह न्यू गौतम नगर निवासी संजीव कुमार उर्फ संजू से शराब खरीदकर लाता था। फरार संजीव के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। इस पर शुक्रवार को संजीव के भाई सुशील ने उसे पेश करा दिया। संजीव पर कुल 9 केस दर्ज हैं।

chat bot
आपका साथी