पुलिस ने दिखाई सोना व्यापारियों की गिरफ्तारी

संवाद सहयोगी, जालंधर कमिश्नर पुलिस ने अमेरिकन हैकर गिरोह मामले में दो सोना व्यापारियों की गिरफ्तार

By Edited By: Publish:Sun, 24 Jul 2016 09:43 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jul 2016 09:43 PM (IST)
पुलिस ने दिखाई सोना व्यापारियों की गिरफ्तारी

संवाद सहयोगी, जालंधर

कमिश्नर पुलिस ने अमेरिकन हैकर गिरोह मामले में दो सोना व्यापारियों की गिरफ्तारी दिखा दी है। दोनों की पहचान मोहित चड्ढा व सन्नी चड्ढा के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं और सैफरॉन मॉल में एनएम नाम से शोरूम चलाते हैं। पुलिस ने दोनों को शनिवार देर रात राउंडअप कर लिया था।

जानकारी के मुताबिक पकड़े गए सोना व्यापारी भाइयों की दुकान पर सिम्मर मशीन रखी गई थी, जिसे चलाने के लिए एक लड़की भी रखी हुई थी, जो इस मशीन को चलाने की एक्सपर्ट थी। एसपी ऑपरेशन हरमीत सिंह हुंदल का कहना था कि फिलहाल दोनों की गिरफ्तारी की गई है। उनसे पूछताछ बाकी है, जिसके बाद ही इस मामले में कुछ खुलासा किया जा सकता है। गौर हो कि जालंधर देहात की आर्थिक अपराध शाखा ने अमेरिकन नागरिकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड हैक कर करोड़ों का चूना लगाने वाले एनआरआइ जालंधर के शाहकोट निवासी बलजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। बाद में अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा हुआ और पुलिस ने बलजीत सिंह के सरपंच मामा नकोदर के गाव बलकोहना निवासी जसवीर सिंह व उसके दोस्त धन्नोवाली अमृतपाल सिंह को भी गिरफ्तार किया था। बाद में जांच के दौरान बलजीत सिंह के पिता गुरमीत सिंह, दोस्त रामामंडी निवासी गगन, दिल्ली निवासी विजय ग्रोवर उर्फ विक्की, अमेरिका निवासी दोस्तों नाइजीरियन मूल के ओमोलू और दिल्ली निवासी अंकित पुरी, को भी नामजद कर लिया गया था।

chat bot
आपका साथी