बसपा संविधान बचाने को वचनबद्ध : करीमपुरी

जागरण संवाददाता, जालंधर : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जालंधर की पार्टी दफ्तर में हुई बैठक में प्रदेश प्

By Edited By: Publish:Thu, 26 Nov 2015 11:39 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2015 11:39 PM (IST)
बसपा संविधान बचाने को वचनबद्ध : करीमपुरी

जागरण संवाददाता, जालंधर : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जालंधर की पार्टी दफ्तर में हुई बैठक में प्रदेश प्रधान अवतार सिंह करीमपुरी ने कहा कि बाबा साहिब ने संविधान बनाकर आज के लिए संविधान सभा को सौंपा था। उन्होंने वर्करों से कहा कि आरएसएस के ¨हदू राष्ट्र के एजेंडे को सफल नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि बसपा संविधान बचाने को वचनबद्ध है।

करीमपुरी बोले आरएसएस व भाजपा देश में समानता आधारित समाज नहीं चाहते। गैर बराबरी वाला समाज स्थापित करना चाहते है। इस कारण ही ये लोग बाबा साहब के संविधान को बदलकर इस देश को ¨हदू राष्ट्र बनाना चाहते है। इसमें अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गो व धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकार छीने जाएंगे।

आरएसएस व भाजपा की तरह ही कांग्रेस की सोच भी दलित, पिछड़े व धार्मिक अल्पसंख्यक विरोधी है। इस कारण ही कांग्रेस भी सत्ता में रहते हुए संविधान की भावना के मुताबिक इन सभी वर्गो के उनके अधिकार नहीं दे पाई। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की अकाली-भाजपा सरकार प्रत्येक स्तर पर फेल साबित हुई है। मौके पर प्रदेश कोऑर्डिनेटर रशपाल राजू, चौधरी गुरनाम सिंह, अजीत सिंह भैणी, जोगा सिंह पनौदिया, जालंधर जोन इंचार्ज मास्टर राम लुभाया, बलविंदर कुमार, रोहित खोखर व कमलदेव जंडूसिंघा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी