उद्योगपति पर रॉड से हमला
संवाद सहयोगी, जालंधर
बाबू जगजीवन राम चौक में पैसों के लेन-देन में एक उद्योगपति को मारपीट कर घायल कर दिया गया। सिविल अस्पताल में दाखिल नवीन पुरी पुत्र विपिन पुरी निवासी शिव नगर सोढल ने बताया कि वह जिम का सामान बनाते है। उन्होंने हरबंस नगर के अन्य उद्योगपति को माल भेजा था, जिसके 40 हजार की राशि बकाया थी। उसका एक चेक भी बाउंस हुआ था। बुधवार को वह जगजीवन राम चौक के नजदीक एक अन्य उद्योगपति के दफ्तर में बैठा था। तभी वहां हरबंस नगर का उद्योगपति भी आ गया, जो उनके साथ बहसबाजी करने लगा। विरोध करने पर लोहे की राड से हमला कर दिया। थाना पांच की पुलिस मामले की जांच कर रही है।