दोपहर दो बजे डैम से गोताखोरों ने निकाला युवक का शव

होशियारपुर के नजदीकी गांव में मेहंग्रोवाल में रविवार देर शाम डैम में नहाने गए छह युवकों में से डैम में डूबकर मरने वाले विशाल का शव सोमवार दोपहर करीब दो बजे मिला।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 11:55 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 11:55 PM (IST)
दोपहर दो बजे डैम से गोताखोरों ने निकाला युवक का शव
दोपहर दो बजे डैम से गोताखोरों ने निकाला युवक का शव

जागरण संवाददाता, होशियारपुर : होशियारपुर के नजदीकी गांव में मेहंग्रोवाल में रविवार देर शाम डैम में नहाने गए छह युवकों में से डैम में डूबकर मरने वाले विशाल का शव सोमवार दोपहर करीब दो बजे मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। विशाल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। अज्जोवाल के रहने वाले विशाल ठाकुर की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है और सुबह से ही विशाल को ढूंढने के लिए इलाके के सैंकड़ों को मौके पर पहुंच गए थे। बता दें कि विशाल ठाकुर लक्ष्मी फाइनांस के मालिक पप्पी का भतीजा था। रविवार की छुट्टी के चलते विशाल ठाकुर अपने दोस्तों रोबिन, गुरदेव, अर्जुन, केशव, नंदन के साथ मेहंग्रोवाल डैम पर नहाने के लिए गया था, इस दौरान नहाते हुए विशाल डैम के गहरे पानी में उतर गया और डूब गया था। काफी खोजने के बाद जब विशाल नहीं मिला तो उसके दोस्तों ने तुरंत आस पास के लोगों को एकत्रित किया जिसके बाद लोगों थाना हरियाना की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद एसआइ सोहन लाल पुलिस पार्टी सहित पहुंच गई व मामले की जांच शुरु कर दी है। देर रात खोज करने के बाद रात तक विशाल के न मिलने पर हताश होकर लौट गई थी। सोमवार सुबह एक बार फिर खोज शुरू हुई और काफी ढूंढने के बाद दोपहर करीब दो बजे विशाल का शव मिला। मौके पर मौजूद लोगों की माने तो विशाल की मौत पानी गार अधिक होने के कारण उसमें धंसने से हुई है। लेकिन पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। विशाल बाहरवीं के पेपर देकर फ्री था।

chat bot
आपका साथी