यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का निर्देश, चुनाव की तैयारियों में लग जाएं वर्कर

जिला होशियारपुर के यूथ कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष वरिद्र ढिल्लों ने एक पैलेस में बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 04:17 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 04:17 PM (IST)
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का निर्देश, चुनाव की तैयारियों में लग जाएं वर्कर
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का निर्देश, चुनाव की तैयारियों में लग जाएं वर्कर

संवाद सहयोगी, गढ़शंकर :

जिला होशियारपुर के यूथ कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष वरिद्र ढिल्लों ने एक पैलेस में बैठक की। इस दौरान उन्होंने यूथ कांग्रेस के समूह पदाधिकारियों को विधानसभा 2022 के चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए। यूथ कांग्रेस पंजाब के अध्यक्ष वरिद्र ढिल्लों ने कहा कि युवा पार्टी की रीढ़ की हैं और गांव-गांव जाकर युवाओं को यूथ कांग्रेस के साथ जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए और जन सेवा के लिए युवा वर्ग आगे आए। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस पंजाब में जनसंपर्क मुहिम चलाई जाएगी। इस समय यूथ कांग्रेस गढ़शंकर ने प्रधान कमल कटारिया के नेतृत्व में पंजाब यूथ कांग्रेस के वरिद्र ढिल्लों को सम्मानित किया गया। इस समय जिलाध्यक्ष दमनदीप सिंह, एडवोकेट दलजीत सिंह गिलजियां, नवरिदरजीत सिंह मान महासचिव पंजाब यूथ काग्रेस, हरजिदर कौर चब्बेवाल, रवि बड़ैच सचिव व इंचार्ज यूथ काग्रेस, गढ़शंकर के प्रधान सरपंच कमल कटारिया, मुकेरियां के प्रधान बलविदर सिंह, शाम चौरासी के प्रधान पवित्र सिंह, चब्बेवाल के प्रधान गुरप्रीत चौधरी, टांडा के प्रधान गोल्डी कल्याणपुर, उपाध्यक्ष चंदन शर्मा, सोशल मीडिया के जिला इंचार्ज लाडी गिल, मनप्रीत मनी, जीवन लाल, लीडर कटारिया, अशीष प्रभाकर, प्रणव कृपाल, हरजोत संघा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी