ब्रह्मा जी की झांकी के साथ शुरू हुआ दशहरा महोत्सव

श्रीराम लीला कमेटी होशियारपुर की तरफ से शनिवार भगवान श्री राम के जयघोष से होशियारपुर का विश्व प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव शुरू हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Sep 2019 04:57 PM (IST) Updated:Sun, 29 Sep 2019 04:57 PM (IST)
ब्रह्मा जी की झांकी के साथ शुरू हुआ दशहरा महोत्सव
ब्रह्मा जी की झांकी के साथ शुरू हुआ दशहरा महोत्सव

जेएनएन, होशियारपुर : श्रीराम लीला कमेटी होशियारपुर की तरफ से शनिवार भगवान श्री राम के जयघोष से होशियारपुर का विश्व प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव शुरू हो गया है। कमेटी की तरफ से सृष्टिकर्ता परम पिता ब्रह्मा जी की सुंदर झांकी सनातन धर्म स्कूल से निकाली गई। जोकि शहर की विभिन्न जगहों से होती हुई बड़े हनुमान जी के मंदिर में पहुंचकर विश्रामित हुई। शहरवासियों ने इस भव्य शोभायात्रा का स्थान-स्थान पर स्वागत किया तथा बैंड बाजों की धुन से निकली प्रभु भजनों से सभी मंत्रमुग्ध हो गए। इस भव्य शोभायात्रा में श्री राम लीला कमेटी के अध्यक्ष शिव सूद, चेयरमैन गोपी चंद कपूर, महासचिव प्रदीप हांडा, बिदू सार शुक्ला, राकेश सूरी, कपिल हांडा, राजिदर कुमार मोदगिल, केवल हांडा, वरुण कैंथ, अश्विनी छोटा, शिव जैन, गौरव शर्मा, मनोज तनेजा एवं कुणाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी