मेहंदी रचाकर इंतजार करती रही युवती, शादी का वादा कर मुकरा प्रेमी, मामला पहुंचा थाने

कभी-कभी जीवन भी फिल्मी कहानी जैसा लगने लगता है। कुछ ऐसा ही लगा एक युवती के साथ हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Jun 2020 01:05 AM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 06:10 AM (IST)
मेहंदी रचाकर इंतजार करती रही युवती, शादी का वादा कर मुकरा प्रेमी, मामला पहुंचा थाने
मेहंदी रचाकर इंतजार करती रही युवती, शादी का वादा कर मुकरा प्रेमी, मामला पहुंचा थाने

संवाद सहयोगी, दसूहा : कभी-कभी जीवन भी फिल्मी कहानी जैसा लगने लगता है। कुछ ऐसा ही लगा एक युवती के साथ हुआ। जब उसने अपने सपनों के राज कुमार के नाम की हाथों में मेहंदी रचाई, कलाई में चूड़ा तथा बाहों में लमक रहे कलीरों को डाल कर इंतजार कर रही थी कि वह बारात लेकर आएगा। उसके जीवन में खुशिया ही खुशिया हैं क्योंकि आज उसे अपने जीवन का राज कुमार जो मिलने वाला था। मगर शादी के जोड़े में तैयार हुई हुई एक दुल्हन की आखों सें बह रहे आसू बयान कर रहे हैं एक कहानी को।

नजदीक के एक गाव की लड़की शादी के सुर्खलाल जोड़े में अपने सपनों के राजकुमार के राहों में पलके बिछाएं आखों को टकटकी लगाए उसके आने का इंतजार कर रही था कि उसका जीवन साथी बरात लेकर आ रहा है लेकिन, उसका दुल्हा बारात लाने की बजाय अपना फोन भी बंद करके अपने परिवार के सदस्यों सहित घर से फरार बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला नजदीक एक गाव का है, जहा एक लड़की व उसके सगे संबंधी शादी की पूरी तैयारिया मुकम्मल कर रविवार को बरात का इंतजार कर रहे थे परंतु लंबे इंतजार के बाद जब बरात नहीं आई तो लड़की के संबंधियों ने जब लड़के के मोबाइल पर फोन लगाया गया तो उसका मोबाइल बंद आया। उनके द्वारा पता करने पर मालूम चला कि दूल्हा अपने परिवार सहित अपने घर से फरार हो गया। इतना मालूम होते ही जैसे लड़की के सपने एक बार फिर से टूट गए हो। लड़की सहित अन्य रिश्तेदारों के तो जैसे पैरों के नीचे से जमीन ही खिसक गई हो।

लंबे समय तक रहे हैं लीव इन रिलेशन में

इस संबंध में लड़की ने बताया कि उसकी पहले भी शादी हुई थी और जिससे उसको एक बच्ची है। तलाक होने के बाद उसका उक्त लड़के से प्रेम संबंध बन गए। उसे स्वीकार करते हुए लड़के द्वारा उसको दसूहा में लीव इन रिलेशन में अपने साथ लंबे समय तक रखा। और कहा गया कि वह 21 जून को रीतिरिवाज के साथ शादी कर लेंगे। जिसकी सभी तैयारिया पूरी कर ली गई। लेकिन दुल्हा बरात लाने की बजाए अपने परिवार सहित घर से फरार हो गया।

युवती बोली, लड़के ने दिया है धोखा

युवती व उसके परिवार वालों ने इसकी शिकायत संबंधित थाने में की। पुलिस थानों से लेकर पुलिस थाना में जा पहुंचे। जहा लड़की ने अपना दु:खड़ा सुनाया। पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता भाई-भाभी की मृत्यु हो चुकी है। उसके साथ लड़के ने धोखा किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाच शुरू कर दी है।

दोनों गांवों के सरपंचों ने गुरुद्वारा साहिब में शादी करवाने के लिए लिखित में दी थी

बताया जा रहा है दोनों परिवारों के सदस्यों ने इस मामले की जानकारी अपने-अपने गांवों के सरपंचों को दी थी। संबंधित गांवों के दोनों सरपंचों ने गांव के गुरुद्वारा साहिब को लिखित में दिया था कि लड़के वाले 21 जून को बारात लेकर गुरुद्वारा साहिब पहुंचेंगे। लेकिन तय समय पर लड़का परिवार सहित फरार हो गया।

इस संबंध में थाना दसूहा के प्रभारी ने कहा कि उन्हें पीड़िता और उसके पारिवारिक सदस्यों की शिकायत मिल गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी