टांडा के अबदुल्लापुर के जीजा-साला नहाते हुए ब्यास दरिया में डूबे

टांडा के बेट इलाके से संबंधित गांव अबदुल्लापुर के दो नौजवान जो रिश्ते में जीजा-साला थे ब्यास दरिया पर बने पलटून पुल के नजदीक नहाते हुए डूब गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 May 2022 10:38 PM (IST) Updated:Sat, 21 May 2022 10:38 PM (IST)
टांडा के अबदुल्लापुर के जीजा-साला नहाते हुए ब्यास दरिया में डूबे
टांडा के अबदुल्लापुर के जीजा-साला नहाते हुए ब्यास दरिया में डूबे

संवाद सहयोगी, टांडा : टांडा के बेट इलाके से संबंधित गांव अबदुल्लापुर के दो नौजवान जो रिश्ते में जीजा-साला थे ब्यास दरिया पर बने पलटून पुल के नजदीक नहाते हुए डूब गए। दोनों युवकों के डूबने की सूचना मिलते ही परिवार से सदस्य व गांव के अन्य लोग मौके पर एकत्रित हो गए व दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी। युवकों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। जानकारी अनुसार वीर सिंह (23) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव बूटा जिला कपूरथला अपने चचेरे भाई गगन सिंह पुत्र तरसेम सिंह व मधू के साथ अपने ससुराल अबदुल्लापुर आया था। शनिवार दोपहर वीर सिंह, गगन, मधू व शिव सिंह शेरा (19) पुत्र जरनैल सिंह जैली नहाने के लिए ब्यास दरिया पर बने पलटून के पास गए थे। इस दौरान पानी के तेज बहाव के कारण वीर सिंह व शिव सिंह पानी में बह गए व कुछ दूरी पर डूब गए। मौके पर उनके रिश्तेदार गगन ने फोन पर परिवार के सदस्यों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य व गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इस संबंधी तुरंत गोताखोरों की मदद से दरिया में युवकों की तलाश शुरू कर दी है। काफी तलाश के बाद भी युवकों का कुछ पता नहीं चला। गोताखोरों ने आसपास के इलाके में जाल लगा दिया है ताकि युवकों की तलाश में मदद मिल सके।

chat bot
आपका साथी