स्वामी दयानंद सरस्वती जी जन्मोत्सव मनाया

आर्य युवा समाज के अंतर्गत आर्य समाज एसवीजेसीडीएवी पब्लिक स्कूल में स्वामी दयानंद सरस्वती जी का जन्मोत्सव मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 05:51 PM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 05:51 PM (IST)
स्वामी दयानंद सरस्वती जी जन्मोत्सव मनाया
स्वामी दयानंद सरस्वती जी जन्मोत्सव मनाया

संवाद सहयोगी, दसूहा : आर्य युवा समाज के अंतर्गत आर्य समाज एसवीजेसीडीएवी पब्लिक स्कूल में स्वामी दयानंद सरस्वती जी का जन्मोत्सव मनाया गया।

इस मौके पर सबसे पहले प्रिसिपल ने विशेष हवन करवाया। इसके पश्चात छात्राओं ने भजन प्रस्तुत किए। स्कूल के धर्म शिक्षक मनोहर शास्त्री ने हवन का विधिवत संचालन किया और स्वामी दयानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रिसिपल ने कहा स्वामी दयानंद जी संसार को सच्चा मानव धर्म बताने वाले एक महान समाज सुधारक थे। वह स्वराज के प्रथम संदेशवाहक बने, उन्होंने कहा विश्व को आर्य अर्थात श्रेष्ठ बनाओ उनके यादगार में बनाए गए डीएवी संस्था शिक्षा के प्रचार प्रसार में हर क्षण कार्यरत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए अपने जीवन को सुखमयी बनाएं।

chat bot
आपका साथी