पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में खेलों का बहुत महत्व

केएमएस कॉलेज ऑफ आइटी एंड मैनेजमेंट चौधरी बंता सिंह कॉलोनी दसूहा की बलदेव सिंह ढींढसा स्पो‌र्ट्स ग्राउंड में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद को समर्पित राष्ट्रीय स्पो‌र्ट्स डे मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Aug 2019 09:30 PM (IST) Updated:Thu, 29 Aug 2019 09:30 PM (IST)
पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में खेलों का बहुत महत्व
पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में खेलों का बहुत महत्व

संवाद सहयोगी, दसूहा : केएमएस कॉलेज ऑफ आइटी एंड मैनेजमेंट, चौधरी बंता सिंह कॉलोनी दसूहा की बलदेव सिंह ढींढसा स्पो‌र्ट्स ग्राउंड में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद को समर्पित राष्ट्रीय स्पो‌र्ट्स डे मनाया गया। इस दिन को पूरे भारत देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस स्पो‌र्ट्स मीट का उद्घाटन चेयरमैन चौधरी कुमार सैनी ने रिबन काट कर किया। इस स्पो‌र्ट्स मीट में प्रिसिपल सुरेंद्र सिंह बसरा, प्रिसिपल स्वतंत्र चोपड़ा, प्रिसिपल सतीश कालिया, इकबाल सिंह धामी, मदन मोहन, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जोगिदर सिंह भाना, और कमांडेंट बख्शीश सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर इंस्पेक्टर कुसुम लता, जसदीप सिंह और दविंदर पाल सिंह बड़वाल की मौजूदगी में विद्यार्थियों के बास्केटबॉल, वालीबॉल, बैडमिटन और खो-खो आदि के मुकाबले कराए गए।

प्रिसिपल डॉ. शबनम कौर और डायरेक्टर मानव सैनी ने विद्यार्थियों को ऐसे मुकाबलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। क्योंकि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी जीवन में बहुत महत्व है। इस मौके पर औरों के अलावा एचओडी राजेश कुमार, मनप्रीत कौर, सुमन कुमारी, अंजलि गोल्डी, रमेश चंद्र, नवींदर सिंह, सतनाम सिंह, सतवंत कौर, मनींदर कौर, प्रेम लता, करणप्रीत कौर, गुरप्रीत सिंह और विद्यार्थी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी