शिवजी के छह नाम हैं कल्याणकारी : महंत राम दास

उदासीन आश्रम ढाडे कटवाल में महंत राम दास ने सावन में शिव पूजा का महत्व बताते हुए कहा देवों के देव महादेव के जितने नाम हैं उतने ही रूप हैं और हर रूप से नया वरदान मिलता है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Aug 2021 04:18 PM (IST) Updated:Sat, 14 Aug 2021 05:05 AM (IST)
शिवजी के छह नाम हैं कल्याणकारी : महंत राम दास
शिवजी के छह नाम हैं कल्याणकारी : महंत राम दास

संवाद सहयोगी, दातारपुर : उदासीन आश्रम ढाडे कटवाल में महंत राम दास ने सावन में शिव पूजा का महत्व बताते हुए कहा, देवों के देव महादेव के जितने नाम हैं, उतने ही रूप हैं और हर रूप से नया वरदान मिलता है। भोलेनाथ के हर रूप के पीछे एक कहानी है। उन्होंने छह मुख्य रूपों के बारे में बताया। पहला रूप महादेव, सबसे पहले शिव ने ही अपने अंशों से तमाम देवताओं को जन्म दिया। सभी देवताओं के सृजनकर्ता होने से शिव को महादेव कहते हैं। भोलेनाथ भक्तों से बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं। न कोई पाखंड और न कोई कर्मकांड, बस भक्त के मन की मधुर भावनाएं उन्हें निहाल कर देती हैं व महादेव अपने भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं। दूसरा रूप आशुतोष, शिव जी के बहुत जल्द प्रसन्न होने के कारण उन्हें आशुतोष कहा जाता है। शिव के आशुतोष रूप की उपासना से तनाव दूर होता है। सृष्टि के आदि भी शिव हैं और अंत भी। उग्र रूप में रुद्र और मंगलकारी रूप में संसार के पालनहारहैं। तीसरा रूप रूद्र, शिव में संहार की शक्ति होने से उनका एक नाम रूद्र भी है। उग्र रूप में शिव की उपासना रूद्र के रूप में की जाती है। संहार के बाद इंसान को रोने के लिए मजबूर करते हैं। ये रूप इंसान को जीवन के सत्य के दर्शन कराता है।

चौथा रूप नीलकंठ, संसार की रक्षा के लिए शिव ने समुद्र मंथन से निकला हलाहल विष पिया और इससे शिव जी का कंठ नीला हो गया इसलिए शिव जी के इस रूप को नीलकंठ कहा जाता है। नीलकंठ रूप की उपासना करने से शत्रु बाधा दूर होती है। पांचवां रूप मृत्युंजय, शिव के मृत्युंजय रूप की उपासना से मृत्यु को भी मात दी जा सकती है। इस रूप में शिव अमृत का कलश लेकर भक्तों की रक्षा करते हैं। इनकी अराधना से अकाल मृत्यु से बचा जा सकता है। मृत्युंजय की पूजा से आयु, रक्षा और सेहत का लाभ मिलता है।

मां गौरी और शिव का संयुक्त रूप है गौरीशंकर। इसकी उपासना से शीघ्र विवाह होता है। गौरीशंकर रूप में शिव दाम्पत्य जीवन को सुखी बनाते है। शिव के हर रूप से अलग वरदान मिलता है। शिव के नाम में हर समस्या का समाधान मिलता है।

chat bot
आपका साथी