श्री मणिमहेश लंगर ट्रस्ट 16 को लगाएगा लंगर

श्री मणिमहेश यात्रा में जाने वाले शिव भक्तों के लिए लंगर रात्रि विश्राम व अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए श्री मणिमहेश लंगर सेवा समिति चैरीटेबल ट्रस्ट मुकेरियां ने बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jul 2019 11:40 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jul 2019 11:40 PM (IST)
श्री मणिमहेश लंगर ट्रस्ट 16 को लगाएगा लंगर
श्री मणिमहेश लंगर ट्रस्ट 16 को लगाएगा लंगर

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : श्री मणिमहेश यात्रा में जाने वाले शिव भक्तों के लिए लंगर, रात्रि विश्राम व अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए श्री मणिमहेश लंगर सेवा समिति चैरीटेबल ट्रस्ट मुकेरियां ने बैठक की। जिसमें वार्षिक लंगर की तैयारियों सबंधी प्रधान परमिदर महाजन की अध्यक्षता में विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया की हर वर्ष की तरह भी समूह क्षेत्र के सहयोग से चंबा में महिलापुर पुल के नजदीक 16 अगस्त से लंगर लगाया जा रहा है। जिसमें यात्रियों को लंगर के साथ रात्रि ठहरने की व्यवस्था भी की जाएगी। 14 अगस्त को गांधी कॉलोनी मुकेरियां में सुबह 11 बजे यज्ञ किया जाएगा तथा 15 अगस्त को मुकेरियां से राशन लेकर जत्था रवाना होगा। मानव कल्याण के लिए हमें अपनी नेक कमाई से कुछ न कुछ योगदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने सभी शिव भक्तों को इस यज्ञ में शामिल होने का आग्रह किया। इस अवसर पर राजीव सोहल, अश्वनी महाजन, गोल्डी ठाकुर, विनय कुमार, ठाकुर सुरम सिंह पोवार, विनोद महाजन, मनू शर्मा, विवेक बेदी, कुलवंत कुमार, बंटी ठाकुर, हीरा लाल, नरेन्द्र राणा, परवीन ठाकुर, राकेश कुमार, रतन लाल, फैजा सिंह जम्मू, विक्की जम्मू, शिदा चिब, धर्मवीर कालू, सोनू बरोटा, दर्शन सिंह संधवाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी