शिअद ने हमेशा मेहनती वर्करों को सम्मान दिया : साबी

मेहनती पार्टी वर्करों और नेताओं को हमेशा अकाली दल की लीडरशिप ने सम्मान दिया है। इसकी ताजा मिसाल यूथ अकाली दल के प्रधान परमबंस सिंह बंटी रोमाना की तरफ से यूथ नेता ठाकुर अनिल मानसर को यूथ अकाली दल का वाइस प्रधान बनाकर पेश की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 05:53 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 05:14 AM (IST)
शिअद ने हमेशा मेहनती वर्करों को सम्मान दिया : साबी
शिअद ने हमेशा मेहनती वर्करों को सम्मान दिया : साबी

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : मेहनती पार्टी वर्करों और नेताओं को हमेशा अकाली दल की लीडरशिप ने सम्मान दिया है। इसकी ताजा मिसाल यूथ अकाली दल के प्रधान परमबंस सिंह बंटी रोमाना की तरफ से यूथ नेता ठाकुर अनिल मानसर को यूथ अकाली दल का वाइस प्रधान बनाकर पेश की है। यह विचार यूथ अकाली दल के जनरल सचिव सरबजोत सिंह साबी ने मानसर में लाखन सिंह राणा की तरफ से करवाए सम्मान समारोह के दौरान रखे। सरबजोत सिंह साबी के नेतृत्व में अकाली दल के नेताओं ने ठाकुर अनिल मानसर का पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने पर सम्मान किया। सरबजोत सिंह साबी ने कहा कि ठाकुर अनिल मानसर की नियुक्ति के साथ पार्टी को विधानसभा हलका मुकेरियां समेत पूरे पंजाब में मजबूती मिलेगी। पिछले समय के दौरान ठाकुर अनिल मानसर की तरफ से पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात मेहनत की गई है और इसी को मद्देनजर रखते हुए पार्टी हाईकमान की तरफ से उनको यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने नौजवान नेताओं से अपील की कि वह आने वाले समय के दौरान घर-घर जाकर लोगों को अकाली दल की नीतियों के बारे में बताए। इस मौके ठाकुर जनकार सिंह, सौदागर सिंह चनौर, किशनपाल सिंह बिट्टू सनियाल, गुरदेव पहलवान, सरपंच सुरिदर जहानपुर, शिदा जसवाल, कालू जसवाल, राज मीरपुर, मेंबर पंचायत प्रदीप, मलकीत सिंह, डा. बखशी, प्रवीण ठाकुर, सुनील ठाकुर, राहुल हलेड़, कालू, साहिल शर्मा, प्रशांत ठाकुर, रजत ठाकुर, राहुल बलजोत, रवि बलजोत, गुरकीरत मोतला, कलेर जट, निक्कू सलोवाल, जनक मानसर, राज मानसर, रछपाल सिंह सनियाल, रिकू मानसर, प्रवीण ठाकुर मानसर, सूबेदार चत्तर सिंह, भानु ठाकुर, मदन शर्मा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी