पंजाब में खेलों का ग्राफ ऊंचा करेगी खेल भारती: भल्ला

खेल भारती पंजाब का मकसद राज्य के युवाओं को नशे की दलदल से निकालने व नशे से बचाकर उन्हें खेलों के प्रति उत्साहित करना है। जिसके तरत खेल भारती की तरफ से नियुक्तियों का दौर जारी है। खेल भारती के सह प्रांत मंत्री अरुण भल्ला ने

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Nov 2018 07:46 PM (IST) Updated:Thu, 29 Nov 2018 07:46 PM (IST)
पंजाब में खेलों का ग्राफ ऊंचा करेगी खेल भारती: भल्ला
पंजाब में खेलों का ग्राफ ऊंचा करेगी खेल भारती: भल्ला

संवाद सहयोगी, दसूहा

खेल भारती पंजाब का मकसद राज्य के युवाओं को नशे की दलदल से निकालने वनशे से बचाकर उन्हें खेलों के प्रति उत्साहित करना है। जिसके तरत खेल भारती की तरफ से नियुक्तियों का दौर जारी है। खेल भारती के सह प्रांत मंत्री अरुण भल्ला ने रविवार को गांव नरायणगढ़ से सुख¨जदर कौर को दसूहा की अध्यक्षा के तौर पर नियुक्त किया गया। नशे के नाम से बदनाम हो चुके पंजाब की युवा पीढ़ी को फिर से खेल के मैदान से जोड़कर पंजाबी में खेलों का ग्राफ ऊंचा किया जाएगा। खेल भारती एक अखिल भारतीय संगठन है जोकि पूरे देश में काम करने के साथ-साथ युवाओं को खेलों के साथ जोड़ने व जागरुक करने अहम रोल निभाती है। दसूहा से खेल भारती की अध्यक्षा नियुक्त होने पर सुख¨जदर कौर ने कहा कि आने वाले दिनों में खेल भारती पंजाब की तरफ से गांव-गांव में जाकर युवाओं को खेलों के साथ जोड़ने के लिए उत्साहित करेगी। इस मौके पर गोपाल कृष्ण, अर्जुन वेरका, सूबेदार सुखदेव ¨सह ट्रिप्पल जंपर, अमनदीप ¨सह कबड्डी खिलाड़ी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी