किसानों ने कृषि सुधार कानून के खिलाफ निकाली ट्रैक्टर रैली

कृषि सुधार कानून के विरोध में हलका मुकेरियां में किसान संगठनों ने विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। इसमें किसान सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर व जीप लेकर पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 06:00 AM (IST)
किसानों ने कृषि सुधार कानून के खिलाफ निकाली ट्रैक्टर रैली
किसानों ने कृषि सुधार कानून के खिलाफ निकाली ट्रैक्टर रैली

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : कृषि सुधार कानून के विरोध में हलका मुकेरियां में किसान संगठनों ने विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। इसमें किसान सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर व जीप लेकर पहुंचे। ट्रैक्टर रैली चक्क अल्ला बख्श से शुरू हुई और हाजीपुर पहुंची। इसके बाद हाजीपुर-मानसर रोड से अलग-अलग गांवों में से होते हुए टोल प्लाजा हरसा मानसर पर समाप्त हुई। ट्रैक्टर व जीप का काफिला पांच किलोमीटर से भी ज्यादा दिखाई दे रहा था। रैली में कृषि सुधार कानूनों को तत्काल रद करने की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों को संबोधित करते हुए विभिन्न नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार का तानाशाही रवैया किसानों के संघर्ष को लंबा खींच रहा है। उन्होंने दावा किया कि 19 जनवरी को भाजपा की मुकेरियां रैली का किसान संगठनों द्वारा शांतिपूर्वक विरोध किया जाएगा। इस समय अवतार सिंह बाबी, बिल्ला सरपंच नंगल, इंद्रजीत सिंह चक्क, नरोत्तम सिंह साबा, जसवंत सिंह रंधावा, गुरनाम सिंह जहानपुर, ओंकार सिंह पुराना भंगाला, जगदेव सिंह भट्टियां, विजय कुमार बहिबल मंज, सुरजीत सिंह बिल्ला, अर्जन सिंह कजला, सतनाम सिंह चीमा, सरपंच दिलबाग सिंह रंधावा, बैनी मन्हास, गुरजीवन सिंह कौलपुर, सुखविदर सिंह राणा, भूपिदर सिंह पुराणा भंगाला, बलजीत सिंह छन्नी नंद सिंह, वरिदर सिंह मीरपुर, भूपिदर सिंह सरपंच, रशपाल सिंह टांडा चूड़ियां, गुरसज्जनदीप सिंह, गुरविदर चक्र सिंह, सतपाल सिंह, शेर सिंह शेरा, सरवन सिंह, निर्भय सिंह, गुरदीप सिंह गोराया, राजविदर सिंह राजा, गुरप्रीत सिंह, जगदेव सिंह खानपुर, अमनदीप सिंह ढिल्लों, सुखचैन सिंह, राजिदर सिंह, बहादुर सिंह, जतिदर सिंह गिल, रतन सिंह, गुरप्रीत सिंह बिल्ला, मुख्तियार सिंह, बलबीर सिंह खानपुर, सतपाल सिंह खानपुर, ज्ञानी अवतार सिंह, बलविदर सिंह, मीत सिंह, डा. सतवीर सिंह खानपुर, जसविदर सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी