रघुनाथ राणा ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख रुपये दिए

राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण के लिए तलवाड़ा खंड में राम भक्तों की टोली पूर्व चेयरमैन मीडियम इंडस्ट्री बोर्ड पंजाब व गांव भवनौर के पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर रघुनाथ सिंह राणा के आवास पर पहुंची।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 05:00 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 05:00 AM (IST)
रघुनाथ राणा ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख रुपये दिए
रघुनाथ राणा ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख रुपये दिए

- कहा, 500 साल बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ

संवाद सहयोगी, दातारपुर : राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण के लिए तलवाड़ा खंड में राम भक्तों की टोली पूर्व चेयरमैन मीडियम इंडस्ट्री बोर्ड पंजाब व गांव भवनौर के पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर रघुनाथ सिंह राणा के आवास पर पहुंची। धन संग्रह की शुरुआत रघुनाथ राणा से करते हुए उन्हें राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया बताई। दानवीर रघुनाथ सिंह राणा, उनके पुत्र व पत्नी ने भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ एक लाख तीन हजार रुपये भेंट करते हुए कहा, 500 साल बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का मार्ग मोदी के प्रयास से प्रशस्त हुआ है। यह करोड़ों हिदुओं के लिए गौरव के क्षण है। इस अवसर पर संजीव भारद्वाज, सुमेर प्रताप, भूपिदर सिंह, अभिषेक उपस्थित थे।

इसी तरह होशियारपुर में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह की ब्राह्मण सभा एकता नगर से शुरुआत की गई। पंडित तरसेम मोदगिल, सुरेश चोपड़ा, पंडित जगमोहन शर्मा, पंडित दिनेश शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, मनोज दत्ता, पंडित नील शर्मा, पंडित गुरदेव शर्मा ने घर-घर जाकर धन एकत्रित किया। इस महायज्ञ में आहुति डालने वालों का धन्यवाद भी किया। तरसेम मोदगिल ने कहा, भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि अयोध्या में हमारे अराध्य भगवान राम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। इसके लिए सरकारों से नहीं, बल्कि जन-जन से सहयोग लिया जा रहा है। श्री राम मंदिर धन सग्रह के लिए टोलियां घर-घर जा रही हैं व प्रभु के मंदिर के लिए लोग दिल खोल कर दान दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी