रावण दहन होगा, भीड़ पर मनाही

होशियारपुर। कुल्लू के बाद उत्तर भारत में सबसे धूमधाम से यदि कहीं पर दशहरा मनाया जाता है तो वह होशियारपुर में मनाया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 06:59 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 06:59 AM (IST)
रावण दहन होगा, भीड़ पर मनाही
रावण दहन होगा, भीड़ पर मनाही

होशियारपुर। कुल्लू के बाद उत्तर भारत में सबसे धूमधाम से यदि कहीं पर दशहरा मनाया जाता है तो वह होशियारपुर में मनाया जाता है। इस बार दशहरा का त्यौहार कोरोना के कारण प्रभावित है। इस बार यह त्यौहार सरकार की गाइडलाइन के अनुसार मनाया जा रहा है। दर्शकों की भीड़ भी खासी कम होगी। चूंकि पंडाल में बहुत कम लोगों को आने की अनुमति होगी। और जो भी आएगा उसके लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

शनिवार को पुलिस के साथ कमेटी की विशेष बैठक हुई जिसमें तैयारी का जायका लिया गया ताकि कोई कमी न रहे। वहीं रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले लगा दिए गए हैं।

कमेटी के अध्यक्ष शिव सूद ने बताया कि इस बार समूह लोकल लीडरशिप व अन्य गणमान्यों को निमंत्रण भेज दिया गया है व रावण दहन शाम ठीक साढे़ पाच बजे किया जाएगा। इस बार रावण का 60, मेघनाद का 55 व कुंभकर्ण का 50 फुट का पुलता बनवाया गया है।

पुलिस प्रशासन भी दशहरे के सफल आयोजन करने के लिए पूरी तैयारी कर चुका है। पुलिस ने पाच सौ के करीब कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई हुई है। केंद्रीय राज्यमंत्री सोमप्रकाश इस महापर्व में हिस्सा लेंगे तो पंजाब सरकार में उद्योग मंत्री व होशियारपुर से विधायक सुंदर शाम अरोड़ा इस पर्व पर मंच पर उपस्थित रहेंगे।

chat bot
आपका साथी