पंजाब सरकार हुई हर मोर्चे पर फेल: सांसद सोमप्रकाश

देश में चल रहे लाॉकडाउन से अगर कोई सबसे ज्यादा परेशान है तो वह है देश का मजदूर वर्ग लेकिन मजदूर वर्ग के साथ केंद्र सरकार चट्टान की तरह खड़ी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 12:07 AM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 12:07 AM (IST)
पंजाब सरकार हुई हर मोर्चे पर फेल: सांसद सोमप्रकाश
पंजाब सरकार हुई हर मोर्चे पर फेल: सांसद सोमप्रकाश

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : देश में चल रहे लाॉकडाउन से अगर कोई सबसे ज्यादा परेशान है, तो वह है देश का मजदूर वर्ग, लेकिन मजदूर वर्ग के साथ केंद्र सरकार चट्टान की तरह खड़ी है। यह विचार केंद्रीय राज्य उद्योग मंत्री व होशियारपुर के सांसद सोमप्रकाश अपने पार्टी कार्यालय अस्लामाबाद में पार्टी वर्करों के साथ बैठक के दौरान कहे। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व नगर निगम मेयर शिव सूद, भाजपा जिला प्रधान विजय पठानिया, निपुण शर्मा, अश्वनी गैंद, विनोद परमार व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर सोमप्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार ने क‌र्फ्यू के दौरान पंजाब के एक करोड़ 42 लाख लोगों के लिए राशन पहुंचाया है। मोदी सरकार ने कोरोना वायरस के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे 80 करोड़ लोगों के लिए सस्ता राशन की व्यवस्था की है, जिसमें से पंजाब के लिए भी करीब एक करोड़ 42 लाख लोगों के लिए सस्ता राशन पंजाब सरकार को दिया। पंजाब सरकार के मंत्री और विधायक कुर्सी बचाने का करते रहे संघर्ष

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के सारे मंत्री और विधायक अपनी कुर्सी बचाने के लिए ही संघर्ष करते रहे। पंजाब से बिहार और यूपी में मजदूर लाखों की संख्या में पलायन कर गए मगर पंजाब सरकार उन मजदूरों को रोकने में पूरी तरह से असफल सिद्ध हुई है इसका मुख्य कारण यही है कि मजदूरों को पंजाब में न तो काम मिल रहा है और ना ही खाने को राशन मिल रहा है। केंद्र सरकार की तरफ से भेजा राशन भी कांग्रेस की तरफ से अपने चहेतों में ही बांटा गया है जिसके चलते मजदूर वर्ग में मायूसी पाई जा रही है। पंजाब में वेंटीलेटर न होना गंभीर मुद्दा

सोमप्रकाश ने बताया कि उन्होंने अपने एमपी फंड से भी पंजाब की कांग्रेस सरकार की मदद की है और देश में कोरोना वायरस के चलते कई शहरों में वेंटीलेटर की गंभीर समस्या पैदा हो गई थी मगर पंजाब में वेंटीलेटर जैसी गंभीर समस्या की जरूरत नही होने पर यह कोई मुद्दा नहीं रह गया है। क‌र्फ्यू में मुकेरियां, टांडा, दसूहा और तलवाड़ा का किया दौरा

उन्होंने बताया कि होशियारपुर में ही कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी थी कि सोमप्रकाश एक वर्ष से इलाके में दिखाई नहीं दिए तो उन्होंने बताया कि क‌र्फ्यू के समय भी वह अपने हल्कों टांडा दसूहा, मुकेरियां और तलवाड़ा का दौरा करके पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल कर उनसे इलाके के लोगों की जानकारी हासिल करते रहे है। पर्चा रद कराने पर किया जा रहा विचार

कुछ दिन पहले होशियारपुर के जिन दस लोगों पर कैबिनेट मंत्री पर गंभीर आरोप लगाने पर सिटी थाना में पर्चा दर्ज कराया गया था पर उन्होंने कहा कि केवल एसएसपी से शिकायत की थी, पर्चा दर्ज नही कराया था अगर पर्चा दर्ज हो गया है तो उसे रद करने पर विचार किया जाएगा। नेताओं ने नहीं पहने थे मास्क

केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश की प्रेसवार्ता में एक ही मुद्दा छाया रहा कि भाजपा नेताओं को फोटो खिचवाने के लिए न तो चेहरे पर मास्क लगाना जरूरी समझा और न ही चेहरे पर मास्क लगाना जरुरी समझा।

chat bot
आपका साथी