विवाहिता से पति, ससुर, जेठ और देवर ने किया सामूहिक दुष्कर्म, घुमाते रहे गाड़ी में

विवाहिता को अगवा कर ससुराल वाले सदस्यों ने दुष्कर्म कर डाला। मेहटियाना पुलिस ने विवाहिता के पति सहित देवर, जेठ व ससुर सहित पांच लोगों को नामजद किया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 30 Dec 2018 03:05 PM (IST) Updated:Mon, 31 Dec 2018 08:46 AM (IST)
विवाहिता से पति, ससुर, जेठ और देवर ने किया सामूहिक दुष्कर्म, घुमाते रहे गाड़ी में
विवाहिता से पति, ससुर, जेठ और देवर ने किया सामूहिक दुष्कर्म, घुमाते रहे गाड़ी में

जेएनएन, माहिलपुर [होशियारपुर]। मारपीट से तंग आकर मायके गई विवाहिता को अगवा कर ससुराल वाले सदस्यों ने दुष्कर्म कर डाला। मेहटियाना पुलिस ने विवाहिता के पति सहित देवर, जेठ व ससुर सहित पांच लोगों को नामजद किया है।

पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसकी शादी 7 साल पहले हरमोये निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। परेशान होकर वह अपने मायके आ गई। उसकी तबीयत ठीक न होने के कारण 1 दिसंबर को वह अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर दवा लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान ताजोवाल गांव के पास ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बाइक को घेर लिया और मारपीट कर उसे अगवा कर अपने साथ ले गए। घर ले जाकर उसके ससुर ने अपने बेटों और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे आरोपित गाड़ी में कई जगह घुमाते रहे।

चंडीगढ़ में पुलिस को देखकर भागे आरोपित

पीड़ित ने बताया कि 27 दिसंबर को आरोपित उसे चंडीगढ़ ले जा रहे थे तो चाय पीने के लिए रास्ते में रुके। इस दौरान उसने सामने पुलिस को देखकर उन्हें अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। इस दौरान उनके ससुराल पक्ष के लोग वहां से भाग गए। चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब पुलिस को सूचना दी।

परिजनों ने हेल्पलाइन नंबर पर दी थी अगवा होने की जानकारी

पीड़िता को अगवा करने पर उसके घरवालों ने पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 181 पर घटना की जानकारी दी थी, जिसके चलते पुलिस लड़की को बरामद करने के लिए छापेमारी कर रही थी। चंडीगढ़ पुलिस ने पीड़िता के संबंध में जानकारी मेहटियाना पुलिस को देने पर मेहटियाना पुलिस ने पीड़िता को चंडीगढ़ से लाकर आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

आरोपितों की तलाश जारी

थाना मेहटियाना पुलिस ने पीड़िता को अपने साथ लाकर उसके बयान पर पति, देवर, जेठ, ससुर व एक अन्य व्यक्ति के विरुद्ध पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म करने के आरोप में धारा 365, 376 और 120वी के तहत मामला दर्ज कर आरोपितों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी