पंजाब अधीनस्थ सेवा महासंघ भी किसानों के समर्थन में, निकाला मार्च

पंजाब अधीनस्थ सेवा संघ (पससफ)के राज्य नेताओं कामरेड मक्खन सिंह वाहिदपुरी कामरेड शादी राम कपूर कामरेड जीत सिंह और कामरेड सतपाल मिन्हास के नेतृत्व में यूनियन के सैकड़ों कर्मचारियों ने कृषि कानून के खिलाफ किसानों के हक में अपनी आवाज बुलंद की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 10:20 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 10:20 PM (IST)
पंजाब अधीनस्थ सेवा महासंघ भी किसानों के समर्थन में, निकाला मार्च
पंजाब अधीनस्थ सेवा महासंघ भी किसानों के समर्थन में, निकाला मार्च

संवाद सहयोगी, गढ़शंकर : पंजाब अधीनस्थ सेवा संघ (पससफ)के राज्य नेताओं कामरेड मक्खन सिंह वाहिदपुरी, कामरेड शादी राम कपूर, कामरेड जीत सिंह और कामरेड सतपाल मिन्हास के नेतृत्व में यूनियन के सैकड़ों कर्मचारियों ने कृषि कानून के खिलाफ किसानों के हक में अपनी आवाज बुलंद की। शहर में एक उग्र विरोध रैली के बाद साथियों ने शहर के बाजारों में मार्च निकाला।

यूनियन नेताओं ने हरियाणा सरकार के किसानों को रोकने के लिए किए गए प्रयासों की कड़ी निदा की व साथ ही कंगना रनोट के ट्वीट के बारे में रोष जताया। प्रवक्ताओं ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने किसान विरोधी बिल को वापस नहीं लिया, तो पंजाब का हर बच्चा दिल्ली की ओर मार्च करेगा और किसान विरोधी बिल वापस करवाकर ही चलेगा। आंदोलन के दौरान मृतक किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि किसानों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि उनकी मांगों को जल्द पूरा करे।

इस दौरान सुंदर कपूर, हरेक कुमार, नरेश महिदवानी, अश्वनी राणा जीटीयू नेता सतपाल मिन्हास, राकेश चड्ढा, मनोज कुमार, नितिन सुमन, परमजीत महिदवानी पुरानी पेंशन बहाली समिति के नेता, शिगारा राम भजल, निशा सिंह जेपीमओ नेता, जीत सिंह बगवाई, सुरजीत कुमार काला जल सरोवर नेता, सुच्चा सिंह, जगदीश राम, चन्नन राम, विनोद कुमार, अशोक कुमार, हरमीश कुमार, गुरनीत सिंह, गुरदीप सिंह, कुलविदर सहुंगरा जल आपूर्ति, पवन कुमार, परवीन कुमार, वन कार्यकर्ता, कॉमरेड गोपाल मनहोत्रा, सरूप चंद, बलवंत राम पेंशनर नेता, किसान नेता कामरेड दर्शन मट्टू, तरसेम सिंह जस्सोवाल, बीबी सुभाष, सुखविदर संधू मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी