अवैध खनन बंद करवाए सरकार : प्रदीप

हाजीपुर व तलवाड़ा क्षेत्र में अवैध खनन से जहां भूजल स्तर लगातार गिर रहा है वहीं पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। किसानों की उपजाऊ भूमि बर्बाद हो रही है। पोंग डैम के मुहाने के पास भी माइनिग माफिया द्वारा किए जा रहे अवैध खनन से आने वाले समय में डैम को नुकसान पहुंच सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Mar 2021 08:09 PM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 04:45 AM (IST)
अवैध खनन बंद करवाए सरकार : प्रदीप
अवैध खनन बंद करवाए सरकार : प्रदीप

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : हाजीपुर व तलवाड़ा क्षेत्र में अवैध खनन से जहां भूजल स्तर लगातार गिर रहा है, वहीं पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। किसानों की उपजाऊ भूमि बर्बाद हो रही है। पोंग डैम के मुहाने के पास भी माइनिग माफिया द्वारा किए जा रहे अवैध खनन से आने वाले समय में डैम को नुकसान पहुंच सकता है। उक्त बातों का प्रकटावा ओबीसी मोर्चा भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप सिंह प्लाहा ने किया। उन्होंने कहा कि माइनिग माफिया द्वारा कई गांवों में 70 फीट तक खनन किया जा रहा है। हाजीपुर, तलवाड़ा व मुकेरियां के निकटवर्ती गांवों में अवैध खनन जोरों पर है जिससे फसलों व सड़कों को नुकसान पहुंच रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है जबकि सत्ता पर काबिज कांग्रेस विधायक व मंत्री लोगों की इस गंभीर समस्या को अनदेखा कर रहे हैं। करीब चार साल पहले कांग्रेस ने चुनाव के दौरान माइनिग को अहम मुद्दा बनाकर क्षेत्र के लोगों से वादा किया था कि इस पर पूरी तरह से नकेल कसी जाएगी। मगर, माइनिग रोकने के बजाय और तेजी से बढ़ने के कारण स्थिति गंभीर हो गई है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि अब सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के कुछ नेता भी माइनिग माफिया द्वारा किए जा रहे खनन के लिए प्रशासन को दोषी मानते हुए अवैध खनन रोकने में नाकामयाब हैं। इस संबंध में वे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह को मिलने की बात कह रहे हैं। ये प्रशंसनीय है कि पार्टी में रहकर गलत नीतियों का विरोध करना। अब जनता जानना चाहती है कि प्रशासन बेबस क्यों हैं व अवैध खनन के पीछे किसका हाथ है। भाजपा लंबे समय से अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठा रही है।

chat bot
आपका साथी