किसानों के नाम पर गुंडागर्दी रोकने में सरकार असफल : भाजपा

जिला भाजपा की पार्टी दफ्तर में कई जा रही संगठनात्मक बैठकों में खलल डालने की नीयत से किसानों के बहाने असामाजिक तत्वों ने जो गुंडागर्दी की है उसकी जितनी निदा करें कम है। यह बात भाजपा नेताओं ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 08:24 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 06:40 AM (IST)
किसानों के नाम पर गुंडागर्दी रोकने में सरकार असफल : भाजपा
किसानों के नाम पर गुंडागर्दी रोकने में सरकार असफल : भाजपा

जागरण टीम, होशियारपुर : जिला भाजपा की पार्टी दफ्तर में कई जा रही संगठनात्मक बैठकों में खलल डालने की नीयत से किसानों के बहाने असामाजिक तत्वों ने जो गुंडागर्दी की है उसकी जितनी निदा करें कम है। यह बात भाजपा नेताओं ने कही। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को बात कहने व प्रदर्शन करने का अधिकार है। लेकिन किसी दूसरे के लोकतांत्रिक अधिकार में खलल डालना अलोकतांत्रिक ही नहीं, चिता का विषय है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में भाजपा कार्यालय में जिला कोर कमेटी, पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष व चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों की बैठक थी। इसमें जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला प्रभारी विनोद शर्मा के अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश उपस्थित हुए। बैठक खत्म होने के बाद सोमप्रकाश के गाड़ी में बैठने पर किया गया कायराना हमला पुलिस प्रशासन की सुरक्षा में भारी चूक है। इसके कारण कोई भी अप्रिय घटना घट सकती थी व आपसी झगडे़ से शहर की कानून व्यवस्था बिगड़ सकती थी। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ भाजपा नेताओं के कार्यक्रमों में खलल न डालने के आदेश तो जारी करती है, पर उसका पालन नहीं करवाती। भाजपा नेताओं ने कहा कि ऐसे तत्वों से शहर का माहौल बिगड़ने व असुरक्षा की भावना लोगों में पैदा होगी, जोकि ठीक नही है। प्रदर्शन में कांग्रेस से जुड़े चेहरों के भाग लेने से स्पष्ट हो जाता है कि कांग्रेस भाजपा के साथ राजनीतिक लड़ाई लड़ने के बजाय शहर में दहशत का माहौल बनाकर लोगों में डर पैदा करने का काम कर रही है। इस मौके पर विनोद परमार, मीनू सेठी, विजय पठानिया, कृष्ण अरोड़ा, भारत भूषण वर्मा, अनिल हंस, अश्वनी गैंद, नरिदर कौर, सुरिदर भट्टी, चिटू हंस, कृष्ण चौधरी, अजय चोपड़ा, तरुण अरोड़ा, कविता परमार, बिदु सूद, गीतिका अरोड़ा, सुनीता, हेमलता विग, रेणुका ठाकुर, संगीता देवी, विवेक शर्मा, संजू अरोड़ा, विपुल वालिया, राजा पुरहीरा, बलविदर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी