चौलांग टोल प्लाजा पर किसानों ने फूंके पुतले

संवाद सहयोगी टांडा उड़मुड़ केंद्र की ओर से लाए गए कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ डटे टांडा इलाके के किसानों ने शनिवार को चौलांग टोल प्लाजा पर लगाए गए धरने के 20वें दिन भी आवाज बुलंद की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 11:43 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:03 AM (IST)
चौलांग टोल प्लाजा पर किसानों ने फूंके पुतले
चौलांग टोल प्लाजा पर किसानों ने फूंके पुतले

संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़

केंद्र की ओर से लाए गए कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ डटे टांडा इलाके के किसानों ने शनिवार को चौलांग टोल प्लाजा पर लगाए गए धरने के 20वें दिन भी आवाज बुलंद की। दोआबा किसान कमेटी के नेतृत्व चल रहे इस संघर्ष के दौरान दशहरा के एक दिन पहले हाईवे पर रोष प्रदर्शन करते हुए मोदी व उसके कार्पोरेट साथियों के पुतले जलाए गए।

प्रधान जंगवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान में इलाके के किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मोदी सरकार को किसान तथा मजदूर को खत्म करने वाला करार दिया। इस मौके पर प्रधान चौहान, अमरजीत सिंह संधू, रणजीत सिंह बाजवा, सतपाल सिंह मिर्जापुर, बलबीर सिंह सोहियां, हरदीप खुड्डा आदि आगुओं ने कहा कि अपने हितैषी कार्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए काले खेती कानूनों को लाने वाली मोदी सरकार पंजाब के किसानों,मजदूरों के लिए रावण रुपी साबित हुई है। जिसके कारण आज किसानों ने दशहरा के एक दिन पहले इस रावण रूपी सरकार के पुतले जलाए हैं।

इस मौके पर जरनैल सिंह ़कुराला, अमरजीत सिंह संधू, बलविदर सिंह कोटली, अमरजीत सिंह ़कुराला, रीठा सोहियां, नीला कुराला, अमरजीत सिंह कंधाली, बलबीर बाजवा, अवतार चीमा, अमरजीत सिंह चौलांग, मौजी चौलांग, कमल ़कुराला, मलकीत सिंह मोदी कुराला, गुरमीत सोहियां, मंजीत सिंह खालसा, दविदर सिंह मूनका, सुक्खी गालोवाल, हरप्रीत संधू, दविदर बसरा, हिम्मत सिंह खैराबाद, गुरप्रीत काला, नवदीप सिंह, मंजीत घुम्मन, सोना मूनका, हरमिदर खुड्डा, कुलवीर जौड़ा, मनदीप शाहपुर, दयाल देहरीवाल, करमजीत जाजा, लक्खा हरसीपिन्ड, सुरिदर सिंह झज्झीपिड, महावीर सिंह, लखविदर मुल्तानी, प्रदीप मूनक, अजीत रूपतारा, गुरमुख सिंह बाजवा, हरनेक सिंह, गुरपाल सिंह जौड़ा, जगदीश सैनी, डा. भीमा देहरीवाल आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी