बच्चों को हाथ साफ करने के तरीके बताए

जेएनएन टांडा सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल टांडा की ओर से शुक्रवार को विश्व हैंडवाश डे मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Oct 2020 03:20 PM (IST) Updated:Fri, 16 Oct 2020 03:20 PM (IST)
बच्चों को हाथ साफ करने के तरीके बताए
बच्चों को हाथ साफ करने के तरीके बताए

जेएनएन, टांडा

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल टांडा की ओर से शुक्रवार को विश्व हैंडवाश डे' मनाया गया। छात्रों को कुछ भी खाने से पहले हाथ साफ करने के तरीके समझाने के साथ-साथ व‌र्ल्ड हैंड वाश दिवस की महत्ता के बारे में जानकारी दी गई। प्रिसिपल सतविदर नेतृत्व में आनलाइन करवाए गए इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों के नाम अपने संदेश में स्कूल डायरेक्टर इंदर कुमार साहनी ने बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को उनके स्वास्थ के प्रति जागरूक करना है। कई बीमारियों से हम सिर्फ कुछ भी खाने से पहले हाथ धोने की आदत से बच सकते हैं। काम के दौरान, किसी को स्पर्श करने या किसी से हाथ मिलाने से हमारे हाथ संक्रमित हो जाते हैं और संक्रमित हाथों से खाना खाना बीमारियों को दावत देना है। इस लिए हमें अपने हाथों को खान-पान से पहले अच्छी तरह साबुन या सैनिटाइजर से धो लेना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में समूह स्कूल स्टाफ ने सहयोग दिया।

chat bot
आपका साथी