चौहाल की कोरियोग्राफी से गदगद हुआ यूरोप का शिष्टमंडल

गुरजोत ने कहा कि जिलाधीश ईशा कालिया ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शानदार प्रयास किए थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Aug 2019 03:51 PM (IST) Updated:Sat, 17 Aug 2019 03:51 PM (IST)
चौहाल की कोरियोग्राफी से गदगद हुआ यूरोप का शिष्टमंडल
चौहाल की कोरियोग्राफी से गदगद हुआ यूरोप का शिष्टमंडल

जेएनएन, होशियारपुर : 'कनेक्टिंग विद देयर रूट्स' प्रोग्राम के तहत भारत आए इंग्लैंड तथा फ्रांस के डेलिगेशन ने स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौहाल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई कोरियोग्राफी की जमकर सराहना की। डेलिगेशन के कोऑर्डिनेटर गुरजोत ने कहा कि 1 दिन पहले मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के बाद स्वतंत्रता दिवस समागम में उन्हें भाग लेने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति का शानदार नमूना पेश किया। पंजाब ने पिछले वर्षों में हर क्षेत्र में शानदार तरक्की की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पंजाब की नकारात्मक तस्वीर पेश कर रहे हैं। परंतु पंजाब आज आदर्श प्रदेश के तौर पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह इस संदेश को अपने देश में जाकर अधिक से अधिक से प्रसारित करेंगे, ताकि लोगों की गलतफहमी को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि चौहाल के बच्चों ने पूरी मेहनत के साथ कोरियोग्राफी को पेश किया। जिलाधीश कालिया ने लिए किए थे प्रयास

गुरजोत ने कहा कि जिला प्रशासन विशेषकर जिलाधीश ईशा कालिया ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शानदार प्रयास किए थे। उन्होंने कहा कि वह अपने आप को सौभाग्यशाली समझते हैं कि उन्हें स्वतंत्रता दिवस समागम में भाग लेने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि कई बच्चों के तो माता-पिता भी कभी भारत नहीं आए। उन्हें भारत के बारे में जानने का अच्छा मौका मिला। यहां प्रिसिपल इंदिरा रानी, चंद्र प्रकाश सैनी लेक्चरर संदीप कुमार सूद अंकुर शर्मा, अशोक कुमार कालिया, पूनम विरदी, लवजिदर सिंह तथा अवतार सिंह आदि भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी