नाइट क्वीन इंडस्ट्री में मनाई ईद

भरवाईं रोड स्थित नाइट क्वीन इंडस्ट्री में ईद का त्योहार श्रद्धा से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 11:19 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 11:19 PM (IST)
नाइट क्वीन इंडस्ट्री में मनाई ईद
नाइट क्वीन इंडस्ट्री में मनाई ईद

जेएनएन, होशियारपुर: भरवाईं रोड स्थित नाइट क्वीन इंडस्ट्री में ईद का त्योहार श्रद्धा से मनाया गया। इस अवसर पर सीइओ करण कपूर ने मुस्लिम भाइचारे का मुंह मीठा करवाते हुए उन्हें ईद की बधाई दी। इस मौके पर इंडस्ट्री के सदस्य अरुण कपूर ने कहा कि जिस प्रकार सनातन धर्म में दीपावली, होली, रामनवमी व कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते हैं, उसी प्रकार मुस्लिम समुदाय में ईद का बड़ा महत्व है। इस मौके पर इसतियाक, दानिश, तबीब, समसाद, आसिफ, शाहनवाज, सजाद, मतबीर एवं मिटू आदि ने भी ईद की एक- दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

chat bot
आपका साथी