शहर में गंदगी के ढेर, निगम के खिलाफ फूटा गुस्सा

गंजा स्कूल के नजदीक शिमला पहाड़ी चौक में नगर निगम के खिलाफ रोष प्रर्दशन किया गया। इस रोष प्रदर्शन में शिव सेना बाल ठाकरे के सिटी प्रधान जावेद खान जिला प्रभारी सर्बजीत साबी युवा नेता लाडी समाजसेवी सुमित नाहर डॉ. मनमोहन सिंह ने विशेष रुप से भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 12:10 AM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 06:07 AM (IST)
शहर में गंदगी के ढेर, निगम के खिलाफ फूटा गुस्सा
शहर में गंदगी के ढेर, निगम के खिलाफ फूटा गुस्सा

जेएनएन, होशियारपुर : गंजा स्कूल के नजदीक शिमला पहाड़ी चौक में नगर निगम के खिलाफ रोष प्रर्दशन किया गया। इस रोष प्रदर्शन में शिव सेना बाल ठाकरे के सिटी प्रधान जावेद खान, जिला प्रभारी सर्बजीत साबी, युवा नेता लाडी, समाजसेवी सुमित नाहर, डॉ. मनमोहन सिंह ने विशेष रुप से भाग लिया। इस अवसर पर जावेद खान ने बताया कि गंजा स्कूल के पास कई सालों से कूड़े का डंप बना हुआ है। इससे वहां सारा दिन बेसहारा पशु घूमते रहते हैं। सारा कचरा सड़क पर फैला देते हैं। इससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों को बहुत परेशानी होती हैं। रोज ही कोई न कोई दुर्घटना घट जाती है। निगम की तरफ से कचरा उठाने का कोई प्रबंध नहीं है, जिसके कारण आस-पास के लोगों को बदबू में जीना पड़ रहा है। इस जगह स्कूल, एक अस्पताल तथा रिहायशी इलाका है। ऐसी जगह पर कूड़े का डंप नहीं होना चाहिए। दूसरा सफाई कर्मचारी रोज ही कूड़े को जला देते हैं, जिससे लोगों को सांस लेने में समस्या आती है। सरकारी तौर पर कूड़ा जलाना प्रतिबंधित है, परंतु नगर निगम आंखे मूंद कर वैठा है। इसके अलावा भी शहर की हालत बहुत खराब है जगह-जगह गंदगी के ढे़र लगे हुए हैं इसके आस-पास बेसहारा पशु घूमते रहते हैं। सफाई कर्मचारी नियमों की अवहेलना करते हुए कूड़े को जगह- जगह आग लगा देते हैं। उन्होने नगर निगम से मांग की गंजा स्कूल के नजदीक वाले डंप को तुरंत वहां से हटाया जाए। वहां की अच्छी तरह से सफाई करवाई जाए। साथ ही सारे शहर में सफाई व्यवस्था को सुधारा जाए। इस अवसर पर सर्बजीत साबी और सुमित नाहर ने बताया की बसंत नगर तथा आकाश कालोनी में न तो सीवरेज का काम शुरू हुआ है और न ही वहां सड़क है। नगर निगम को इस बारे में कई बार गुहार लगाई जा चुकी है पर आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। सिटी प्रधान जावेद खान ने नगर निगम को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसने उपर बताई हुई समस्याओं का हल 10 दिन के अन्दर ना किया तो शिव सेना नगर निगम का घेराव करेगी इसकी जिम्मेवारी नगर निगम की खुद की होगी। इस अवसर पर जौनी बागपुर, मिन्टा बागपुर, काकू राजीव, काशी, जस्सा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी