परमात्मा सभी के मन में करते हैं निवास: साध्वी दीपा

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने श्री गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव पर स्थानीय आश्रम गौतम नगर में धार्मिक समागम करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Feb 2020 12:07 AM (IST) Updated:Mon, 10 Feb 2020 12:07 AM (IST)
परमात्मा सभी के मन में करते हैं निवास: साध्वी दीपा
परमात्मा सभी के मन में करते हैं निवास: साध्वी दीपा

जेएनएन, होशियारपुर: दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने श्री गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव पर स्थानीय आश्रम गौतम नगर में धार्मिक समागम करवाया। प्रवचन करते हुए श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री दीपा भारती जी ने कहा कि जिस समय समाज में जाति-पाति का बोल बाला था, समाज जातियों में बंटा हुआ था। ऐसे परिप्रेक्षय में गुरु रविदास जी ने समाज में जन्म लिया और अपने ज्ञान के आलोक से सैंकड़ों हजारों लोगों को ईश्वरीय भक्ति से जोड़ा। यहा तक कि अनेक राजा व रानिया उनकी शिष्य-शिष्याएं बनीं। उनमें प्रभु के प्रति जो भ्रम थे उन्हें मिटाकर बताया कि प्रभु तो सबके हैं। सबके हृदय में निवास करते हैं।

chat bot
आपका साथी