पुलिस की क्रूरता ने इंसानियत को किया शर्मसार: परमार

पंजाब टैक्सी यूनियन होशियारपुर की विशेष मीटिग यूनियन के चीफ एडवाइजर राजिदर परमार की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jun 2019 04:43 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jun 2019 04:43 PM (IST)
पुलिस की क्रूरता ने इंसानियत को किया शर्मसार: परमार
पुलिस की क्रूरता ने इंसानियत को किया शर्मसार: परमार

जेएनएन, होशियारपुर : पंजाब टैक्सी यूनियन होशियारपुर की विशेष मीटिग यूनियन के चीफ एडवाइजर राजिदर सिंह परमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें दिल्ली में टेंपों चालक सरबजीत सिंह व उसके बेटे के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा बेरहमी के साथ कि मारपीट की कड़े शब्दों में निदा करते हुए परमार ने कहा कि दिल्ली पुलिस की क्रूरता ने इंसानियत को शर्मसार करने के साथ-साथ दिल्ली पुलिस द्वारा टैक्सी चालकों व कमर्शियल वाहनों से की जा रही अवैध वसूली को भी उजागर किया। उन्होंने कहा कि पंजाब टैक्सी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष केवल कृष्ण बत्रा के निर्देश पर पंजाब टैक्सी यूनियन की ओर से शनिवार को होशियारपुर में दिल्ली पुलिस का पुतला फूंका जाएगा। यहां जिलाध्यक्ष नवदीप शर्मा, इकबाल सिंह, अमरजीत सैनी, पवन शर्मा, गुरदीप सिंह लाड़ी, चरनजीत कलसी व सोढ़ी आदि मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी