कांग्रेस का हाथ खालिस्तानियों के साथ: तीक्ष्ण सूद
चन्नी सरकार की तरफ से पंजाब जेनको के चेयरमैन पद पर प्रतिबंधित व्यक्ति को चेयरमैन बनाने का विरोध किया।

जागरण टीम, होशियारपुर : चन्नी सरकार की तरफ से पंजाब जेनको के चेयरमैन पद पर प्रतिबंधित संगठन सिख फार जस्टिस के प्रमुख चेहरे अवतार सिंह के भाई बलविदर सिंह को नियुक्त किया गया है। जिस पर भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि खालिस्तानी आतंकवादियों के रिश्तेदारों को पंजाब सरकार में भागीदारी करवाना पंजाब की अमन शांति के लिए बेहद खतरनाक है।
इस बारे में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि पंजाब सरकार ने गैलिको लिमिटेड का चेयरमैन बलविदर सिंह को बनाया है जो कि उस अवतार सिंह का भाई है, जो सिख फार जस्टिस का प्रमुख चेहरा है। उस पर जस्टिस संस्था के लोग जो हमेश भारत और पंजाब को तोड़ने की बात करते हैं। हिदू-सिख भाईचारे को तार-तार करने के लिए विदेशी के जरिये देश में हिसा फैलाने का कुचक्र रच रही है। ऐसी सोच वाले लोगों के परिवार वालों चेयरमैन बनाकर उन्हें सम्मानित करना शर्मनाक है। कांग्रेस का असली चेहरा नंगा हो गया है, कि देश तोड़ने वाली ताकतों के साथ कांग्रेस का हाथ होना कोई नई बात नहीं है। नवजोत सिंह के सलाहकार मल्ली का पाकिस्तान राग अलापना, टुकड़े-टुकड़े गैंग के चेहरों का कांग्रेस में शामिल होना। कोई हैरानी की बात नही है, दरअसल यह सब कांग्रेस में अपने आप महफूज समझते है। क्योंकि कांग्रेस जब जब सत्ता में आती है, तब तब इनके नापाक मंसूबों को हवा मिलती है। तीक्ष्ण सूद ने कहा कि पंजाब की जनता सवाल कर रही है। ऐसे देश तोड़ने वालों को कांग्रेस समर्थन क्यों दे रही है। सबके सामने सच आना चाहिए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा, अश्वनी गैंद, अजय शर्मा, राजकुमार, दिलबाग सिद्धू, राजेश कुमार, मनजीत ठाकुर, जीवेद सूद, पुनीत शर्मा आदि उपस्थित थे।
Posted By